Sharvari ने अटारी-वाघा बॉर्डर पर देशभक्ति से भरे समारोह में की शिरकत!

Sharvari Wagah Border- बॉलीवुड की उभरती हुई स्टार शरवरी को कल शाम अमृतसर के पास वाघा बॉर्डर पर आयोजित प्रसिद्ध अटारी-वाघा सीमा समारोह में देखा गया।
पारंपरिक लेकिन स्टाइलिश पोशाक में सजी शर्वरी ने भारतीय सीमा सुरक्षा बल (BSF) द्वारा आयोजित किए गए भव्य बीटिंग रिट्रीट समारोह का आनंद लिया। देशभक्ति और अनुशासन से भरे इस समारोह ने शर्वरी को भावुक कर दिया।
जोशीले प्रशंसकों ने शरवरी को तुरंत पहचान लिया और उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया। शरवरी ने भी मुस्कुराते हुए प्रशंसकों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और समारोह के जोशीले माहौल का लुत्फ उठाया।
बता दें कि शरवरी इस वक्त सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं। उनकी हर तस्वीर और वीडियो आग की तरह वायरल होती हैं जो कि लोगों को काफी पसंद आती हैं।
झंडा उतारने का यह प्रतीकात्मक समारोह और ऊर्जा से भरा परेड देखकर शरवरी काफी प्रभावित हुई। समारोह के बाद उन्होंने BSF जवानों से बातचीत की और उनके समर्पण की सराहना की। न जाने से पहले शर्वरी ने फैंस और अधिकारियों के साथ फोटो क्लिक करवाए, जिससे वहां मौजूद सभी लोगों के लिए यह शाम और भी खास बन गई।
शरवरी ने फिल्म मुंज्या में दमदार काम किया था और लोगों को काफी पसंद आईं थीं। इस फिल्म में एक गाना 'तरस' भी सामने आया था जिसमें उन्होने दमदार डांस किया था। फिलहाल आप देखिए ये तस्वीरें और वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications











