Sharvari ने सोशल मीडिया पर दिखाई फिटनेस की झलक, पेडल प्लेयर अवतार में ढाया कहर

By Filmibeat Desk
sharvari

Sharvari Monday Motivation- शरवरी ने सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस की झलक दिखाते हुए इस सोमवार जबरदस्त मोटिवेशन दी है! बॉलीवुड की "हिट-गर्ल" शरवरी ने इस साल शानदार परफॉर्मेंस दी है।

100 करोड़ की ब्लॉकबस्टर मुंजा में शरवरी ने सबका दिल जीत लिया, जिसमें उन्होंने साल का सबसे हिट डांस एंथम तरस भी दिया। इस फिल्म का निर्माण दिनेश विजन ने किया है और इसका निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है।

2024 में अपनी सफलता की कड़ी जारी रखते हुए, शरवरी ने YRF की ग्लोबल हिट स्ट्रीमिंग फिल्म महाराज में शानदार अभिनय किया और फिर निखिल आडवाणी की वेदा में भी अपनी अदाकारी का जादू बिखेरा।

अब, YRF स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म अल्फा की शूटिंग के दौरान, शरवरी ने एक फिट पेडल खिलाड़ी के रूप में सोशल मीडिया पर अपने फैंस को प्रेरित किया है!

शरवरी ने अपनी फिटनेस तस्वीरों के साथ कैप्शन दिया: "#MondayMotivation दे रही हूं।'' इसके बाद लोग लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं और कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

शरवरी फिलहाल अल्फा की शूटिंग के लिए अपने फिटनेस के चरम पर हैं। इस फिल्म में वह आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी, और अल्फा 25 दिसंबर 2025 को रिलीज़ होने वाली है। फिल्म का निर्देशन द रेलवे मैन फेम शिव रवैल कर रहे हैं।

फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..

More from Filmibeat

Read more about: sharvari
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X