शाहरूख की फिल्म बॉलीवुड की अब तक की बेस्ट फिल्म हैः करण जौहर

इतना ही नहीं करण आगे भी यह कहते है कि यह फिल्म किसी भी हॉलीवुड की फिल्म से कम नहीं है इस फिल्म के जरिए भारतीयों को हॉलीवुड फिल्म का मजा मिलेगा। हम आपको बता दें कि हाल ही में करण और शाहरूख के बीच तनाव की खबरें आ रही थी हो सकता है करण ने यह सब शाहरूख की तरफ फिर से दोस्ती का हाथ बढ़ाने के लिए कह रहे हो।
करण ने यह सब अपने ट्विटर पर लिखा है तारीफ में आगे कहते हुए करण कहते हैं कि इस फिल्म में अब तक के सबसे अच्छे कम्प्यूटर ग्राफिक्स का यूज किया गया है। यह फिल्म बुधवार को दीपावली के अवसर पर प्रदर्शित होने जा रही है।
कहा जाता है कि इस फिल्म को लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। शाहरूख ने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है। बॉलीवुड में हर कोई इस फिल्म को लेकर अलग अलग राय दे रहा है रामगोपाल वर्मा ने तो कहा है कि यह केवल नकल है और कुछ भी नहीं है। अब करण ने भी अपनी राय दे दी है।
देखने वाली बात यह होगी कि शाहरूख की यह ड्रीम फिल्म लोगों के दिलों में उतर पाती है या नहीं, इस फिल्म में अर्जुन रामपाल और करीना कपूर भी लीड रोल में है।


Click it and Unblock the Notifications











