'FAN' शाहरूख लेट हुए, 'BROTHERS' अक्षय - सिद्धार्थ ने कैच किया मौका!

शाहरूख खान की फिल्म फैन का इंतज़ार दर्शकों को बेसब्री से है और फिल्म की रिलीज़ भी 15 अगस्त तय कर दी गई थी। लेकिन अब फिल्म में कुछ तकनीकी कमियों के चलते इसकी रिलीज़ टालने का फैसला किया गया है। डायरेक्टर मनीष शर्मा दरअसल फिल्म में कोई कोताही नहीं बरतना चाहते और इसीलिए फिल्म के कई स्पेशल इफेक्ट्स पर काम को पूरा समय दिया जा रहा है।

हालांकि शाहरूख की इस फिल्म के रिलीज़ का समय बिल्कुल अनुकूल था। कोई भी बड़ी फिल्म आस पास रिलीज़ नहीं हो रही थी और छुट्टियों के चलते उन्हें अच्छी भीड़ मिलती। लेकिन शाहरूख के हाथ से जैसे ही यह मौका छूटा, अक्षय कुमार ने इसे झट से लपक लिया है। और उनका साथ दिया है करण जौहर ने।

धर्मा प्रोडक्शन्स की ब्रदर्स रिलीज़ के लिए डेट ढूंढ रही थी पर तलाश खत्म नहीं हो पा रही थी। लेकिन अब जब शाहूरूख की फैन लेट हो चुकी है तो बॉक्स ऑफिस पर उनकी जगह लेंगे ब्रदर्स अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा। अक्षय कुमार की बेबी बेहतरीन होते हुए भी बॉक्स ऑफिस पर ज़्यादा दिन नहीं टिक पाई। ऐसे में अब 15 अगस्त का स्लॉट उनके लिए सुपरहिट वीकेंड साबित हो सकता है।
ALSO READ: 'बेबी' Lesson: धर्म में लिखो INDIAN,हर हिंदुस्तानी सीखे ये 5 बातें!

इस फिल्म में सिद्दार्थ मल्होत्रा अक्षय का साथ निभाएंगे वहीं जैकलीन फर्नांडीज़ ब्रदर्स में नो मेकअप लुक में दिखेंगी। करन जौहर की होम प्रोडक्शन ब्रदर्स के लिए फैन्स खासा उत्‍साहित हैं। वहीं शाहरुख फैंस को थोड़ी निराशा लेकिन अक्षय फैंस के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है।
ALSO READ: इन 10 कारणों से हिट और फ्लॉप के बीच झूली BABY

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X