ज़ीरो Issaqbaazi- शाहरुख खान और सलमान खान की जबरदस्त कैमिस्ट्री- सुपरहिट है गाना
आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म ज़ीरो का दूसरा गाना रिलीज हो चुकी है। शाहरुख खान और सलमान खान स्टारर इस गाने की टाइटल है- इसकबाज़ी। इरशाद कामिल ने इसके लिरिक्स लिखे हैं और संगीत दिया है अजय अतुल ने। दोनों खान की धमाकेदार कैमिस्ट्री के साथ यह गाना सांग ऑफ हिं ईयर साबित हो सकता है। जाहिर है इस गाने का सभी को बेसब्री से इंतजार था।
आनंद एल राय ने भी अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि सलमान खान का कैमियो फिल्म में एक नया मोड़ लेकर आएगा। फैंस दोनों खान को इस गाने में ही साथ देखकर काफी उत्साहित हो चुके हैं। जाहिर है फिल्म में उनके बीच क्या होता है.. यह तो दर्शक जरूर जानना चाहेंगे।

गौरतलब है कि आनंद एल राय की इस फिल्म में शाहरूख खान एक बौने का किरदार निभा रहे हैं। पहले ये फिल्म सलमान को ऑफर हुई थी लेकिन फिर यह बात लीक हो गई और सलमान ने फिल्म रिजेक्ट कर दिया। लेकिन फिल्म में कैमियो के लिए वह तुरंत तैयार हो गए थे। जीरो में शाहरुख के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म 21 दिसंबर 2018 को रिलीज हो रही है।
यहां देंखे जीरो का गाना इसकबाज़ी-


Click it and Unblock the Notifications