टीवी एक्टर के लुक को कॉपी कर रहे हैं शाहरूख खान
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान इन दिनों नए नए लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। इसी के चलते वो छोटे पर्दे के अभिनेता के लुक की कॉपी करने से भी नहीं हिचक रहे हैं।
शाहरुख ने अपनी आने वाली फिल्म 'वन टू का फोर' में जो लुक अपनाया है वह टीवी सीरियल 'सजदा तेरे प्यार में ' के अभिनेता शालीन भनोट के लुक से प्रेरित है। इस सीरियल में शालीन एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं। एक पुलिस अधिकारी की भूमिका के लिए शाहरुख ने कई लुक अपनाये लेकिन अंत में वह शालीन की भूमिका वाले लुक पर जाकर रुक गए।
इस बारे में शालीन ने का कहना है कि मेरे लिए यह बहुत अच्छी बात है कि शाहरुख ने मेरे लुक की कॉपी की है। मैं शाहरुख का बड़ा फैन हूं। अब मुझे लगता है कि दर्शक सीरियल में मेरी भूमिका को भी पसंद करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications