जूनियर ऐश 'आराध्या' से मिलने पहुंचे किंग खान शाहरुख

यूं तो बॉलीवुड में ये बात सबको पता है कि शाहरुख जल्दी अपने किसी सहकलाकार के घर या उनसे मिलने नहीं जाते। लेकिन अपनी अच्छी दोस्त और कई फिल्मों में सह कलाकार रह चुकी ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी की झलक देखने शाहरुख उनके घर पहुंच ही गए। ऐश्वर्या राय के साथ शाहरुख ने फिल्म मोहब्बतें, जोश जैसी फिल्में की हैं और अभिषेक के साथ कभी खुशी कभी गम।
खबर ये भी है कि जब शाहरुख अभिषेक के घर पर थे तभी निर्देशक और एक्टर फराह खान भी अभिषेक से मिलने जलसा आईं और उसके बाद शाहरुख, अभिषेक और फराह कांफ्रेंस रुम में काफी देर तक बैठकर बात करते रहे। बताया जा रहा है कि फराह और शाहरुख उनके अगले प्रोजेक्ट के 'हैप्पी न्यू इयर' में जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और बोमन इरानी को एक साथ कास्ट करना चाहते हैं।
फिल्हाल अब तो किंग खान को भी आराधना की झलक मिल गई अब देखना है कि इस नन्ही सेलिब्रिटी की झलक उनके फैन्स को कब मिलती है।


Click it and Unblock the Notifications











