हॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी करना चाहती हैं शाहरुख संग रोमांस

Sharukh Khan's Hollywood Fans
दोनों हाथों को फैलाए और होंठों पर मुस्कान लिये जब बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान सिल्वर स्क्रीन पर आते हैं तो हर लड़की का दिल दुआ करता है कि काश ये रोमांटिक हीरो उनके सामने आ जाए। कुछ कुछ होता है, दिल तो पागल है, मोहब्बतें दिलवाले दुल्हिनिया ले जाएंगे जैसी हिट रोमांटिक फिल्मों के हीरो शाहरुख की दीवानी सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं हैं बल्कि हॉलीवुड की कुछ खूबसूरत एक्ट्रेसेस भी इस रोमांटिक हीरो के साथ रोमांस का आनंद लेना चाहती हैं।

शाहरुख की दीवानी इन हॉलीवुड फैन्स में सबेस पहला नाम तो है ट्वाइलाइट की एक्ट्रेस और रोबर्ड पैटिसन की एक्स गर्लफ्रैंड क्रिस्टीन स्ट्रीवर्ट का। क्रिस्टीन काफी बार मीडिया से उनके फेवरेट बॉलीवुड एक्टर के बारे में पूछे जाने पर कहा है कि वो शाहरुख की बहुत बड़ी फैन हैं और शाहरुख के साथ रोमांस करना चाहती हैं। शाहरुख को उन्होने एपिटोम ऑफ रोमांस की उपाधि दी है।

क्रिस्टीन के बाद दूसरे नंबर पर हैं हॉट हॉलीवुड एक्ट्रेस पेनलोप क्रूज। पेनलोप भी शाहरुख की बहुत बड़ी फैन हैं और उनके साथ काम करना चाहती हैं। हाल ही में डीएनए से बातचीत के दौरान पेनलोप ने कहा "मैं शाहरुख खान के साथ काम करना चाहती हूं।"

भले ही सलमान खान ने आज बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा कर रखा है लेकिन फिर भी किंग खान की रोमांटिक हीरो की उपाधि आज भी उन्ही के पास है उनके फैन्स आज भी देश के कोने कोने में फैले हैं और जब भी मौका मिलता है वो शाहरुख के प्रति अपनी दीवानगी जताने से पीछे नहीं हटते। वेल ये तो सभी जानते हैं कि डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है दो मुल्कों के फैन्स उनसे मिलने की उम्मीद करते हैं लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि क्रिस्टीन और पेनलोप की किंग खान के साथ काम करने की इच्छा जल्द ही पूरी हो जाए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X