राकेश रोशन पर 6 गोलियां चलाने वाला हमलावर गिरफ्तार, पैरोल पर आने के बाद से था फरार
बॉलीवुड निर्देशक राकेश रोशन को लेकर एक खबर सामने आ रही है जो कि तेजी से वायरल हो रही है। बता दें कि फिल्ममेकर पर साल 2000 में एक हमला हुआ था। इस हमले में शामिल एक हमलावर अभी तक जेल में था और पैरोल पर बाहर था। उसके पैरोल की अवधि पूरी होने पर भी वो हमलावर वापस जेल नहीं लौटा था। इसके बाद से ही पुलिस उस हमलावर को ढूंढ रही थी और हाल ही में उसको महाराष्ट्र के ठाणे जिले से गिरफ्तार किया गया है।
गौरतलब है कि राकेश रोशन पर जब ये हमला हुआ था तो वो बात काफी चर्चा में रही थी और फैंस काफी चिंता में पड़ गए थे। हालांकि गिरफ्तारी को लेकर एक वरिष्ट अधिकारी ने बताया था कि कैदी सुनील विश्वनाथ गायकवाड को शुक्रवार रात नौ बजे कलवा के पारसिक सर्किल इलाके में पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक साल 200 में इस कैदी ने राकेश रोशन पर हमला करते हुए करीब 6 गोलियां चलाईं थीं।
Throwback- सुहाना खान ने साझा की वेकेशन की तस्वीर, पोस्ट करते ही हो गई वायरल


Click it and Unblock the Notifications