शर्मिन सहगल बनीं मां, बेटा हुआ या बेटी? संजय लीला भंसाली की भतीजी ने हीरामंडी में ढाया था कहर!

Sharmin Segal Baby Boy- संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज में आलमजेब बनकर धमाका करने वाली उनकी भतीजी और अभिनेत्री शर्मिन सहगल के घर में खुशियां आईं हैं। बीते कुछ महीनों से उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा थी और अब खबर आई है कि शर्मिन मां बन गईं हैं और उन्होने एक बेटे को जन्म दिया है।
बता दें कि शर्मिन का ये बेटा अब 2 गिन का हो गया है क्योंकि वो आज नहीं बल्कि 28 मई को मां बनीं थीं। इस खबर विक्की लालवानी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए इसका ऐलान किया है और इसके बाद लगातार शर्मिन को बधाइयां मिल रहीं हैं। आलमजेब के किरदार ने उनको रातोंरात शोहरत दिलवाई थी और आज आलम ये है कि उनको लोग पहचानते हैं।
शर्मिन ने किसको बनाया था हमसफर?
संजय लीला भंसाली की भतीजी ने साल 2023 में शादी की थी। उन्होने अमन मेहता नाम के शख्स से शादी की है जो कि टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स के कार्यकारी निदेशक हैं। अमूमन फिल्मों में काम करने के लिए लोग मुंबई आते हैं और वहीं बस जाते हैं लेकिन शर्मिन अपने पति के घर अहमदाबाद में रहती हैं।
हालांकि प्रेग्नेंसी को लेकर कुछ समय से वो मुंबई में ही थीं। देखने वाली बात होगी कि शर्मिन इसको लेकर सोशल मीडिया पर कब ऐलान करेंगी और अपने बेटे के नाम का खुलासा करेंगी। इसके अलावा फैंस चाहते हैं कि वो नन्हे मेहमान का फर्स्ट लुक देखें। शर्मिन सोशल मीडिया पर कुछ खास एक्टिव नहीं रहती हैं।
संजय लीला भंसाली की भतीजी की फैन फॉलोविंग अच्छी खासी है लेकिन देखने वाली बात होगी कि मां के तौर पर उनका नया सफर कैसा रहता है। इसके अलावा वो कब किसी नए प्रोजेक्ट का हिस्सा बनेंगी ये भी देखने वाली बात होगी।


Click it and Unblock the Notifications











