रैंप पर शर्मिला टैगोर

हंसिबा बेन के नाम पर तैयार की जाने वाली साड़ियों के ब्रांड का नाम 'हंसिबा' रखा गया है। वेनेजुएला की राजदूत मिलेना संताना रामीरेज ने शर्मिला टैगोर का साथ दिया। गैर सरकारी संगठन 'सेवा' के फ्रेंच डिजाइनर ग्राहम होलिक द्वारा डिजाइन की गई रंगीन किनारों वाली लाल रंग की साड़ी में शर्मिला रैंप पर नजर आयीं।
इस मौके पर शर्मिला ने कहा, "मैं लंबे समय से सेवा के कामकाज को देख रही हूं। हंसिबा को तैयार करने के लिए उन्होंने अच्छा काम किया है। मैंने हंसिबा साड़ी न केवल इसके समर्थन में पहनी बल्कि इससे मेरी सुंदरता में चार-चांद लग गए।"


Click it and Unblock the Notifications











