..................... 55 साल पहले करवाए बोल्ड बिकिनी फोटोशूट पर शर्मिला टैगोर ने तोड़ी चुप्पी, अब बताया अनुभव Sharmila tagore tell her experience on her old bikini photoshoot - Hindi Filmibeat

55 साल पहले करवाए बोल्ड बिकिनी फोटोशूट पर शर्मिला टैगोर ने तोड़ी चुप्पी, अब कही ये बात

आजकल बॉलीवुड एक्ट्रेस के लिए बिकिनी फोटोशूट आम बात हो गई है। आए दिन सोशल मीडिया पर एक्ट्रेसेज की बिकिनी में बोल्ड फोटोज देखने को मिलती है लेकिन पुराने जमाने में ये सब करना मुश्किल हुआ करता था। साल 1966 में बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस रहीं शर्मिला टैगौर ने पहली बार बिकिनी में फोटोशूट करवाया था। जिसके बाद तो खूब सनसनी मच गई थी तो कुछ ने इस पर कंट्रोवर्सी भी खड़ी की। लेकिन सालों बाद शर्मिला टैगौर ने इस पर जवाब देते हुए अपना अनुभव शेयर किया।

हाल में ही एक न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए कहा, मैंने वह बिकिनी फोटोशूट शादी से पहले करवाया था। मैं हमेशा ही अलग हटकर फैसले लेते थी। ठीक ऐसे ही 1966 में मैंने बिकिनी फोटोशूट करवाने के बारे में फैसला लिया। लोग मुझे बार बार उसके बारे में बात करते हैं।लेकिन उस दौरान भी मुझे बिकिनी पहनने और फोटोशूट करवाने दोनों में ही कोई शर्म या झिझक महसूस नहीं हुई थी।

Sharmila tagore old bikini photos

बता दें जब ये फोटोशूट आया था तो कुछ लोगों ने एक्ट्रेस की आलोचना की थी। शर्मिला टेगौर का कहना है कि वह उस टू पीस में अच्छी लग रही थीं, पता नहीं लोगों को ये क्यों नहीं पसंद आया। शर्मिला ने कहा कि कुछ लोगों ने उन पर पब्लिकसिटी स्टंट बताया था, लेकिन मैं खुद बहुत खुश थी, जवानथी और कुछ अलग करने को लेकर एक्साइटिड थीं।

शर्मिला ने बताया कि बीते जमाने में हमारा समाज बहुत ही रूढ़िवादी था। उन्होंने कहा कि, हे भगवान उस दौरान हमारा समाज बहुत ही रूढ़िवादी था। मुझे खुद भी अंदाजा नहीं था कि कैसे मैंने उस फोटोशूट को करवाया। उन्होंने बताया कि फोटोग्राफर्स ने भी मुझे इस फोटोशूट को करवाने के लिए कहा था कि आप ऐसा पक्का करने जा रही हैं। उन्होंने तो मुझे बॉडी कवर करने की सलाह भी दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X