तांडव विवाद से सैफ अली खान के लिए परेशान मां शर्मिला टैगोर, तबीयत खराब, बोली इतनी बड़ी बात

By Filmibeat Desk

वेब सीरिज तांडव विवाद पर कई कलाकारों के रिएक्शन आ रहे हैं।तांडव वेब सीरीज के कानूनी लड़ाई में फंसने के बाद और सुप्रीम कोर्ट की तरफ से राहत देने से इंकार के चलते शर्मिला टैगोर भी काफी परेशान हैं। सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर ने इस सीरीज को लेकर अपनी राय जाहिर की है। जो कि मीडिया में खबरों में छाया हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मां शर्मिला टैगोर ने किसी भी प्रोजेक्ट को साइन करने से पहले स्क्रिप्ट पढ़ने की सलाह दी है। ये भी बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट की तरफ से तांडव से संबंधित लोगों के लिए अग्रिम जमानत नहीं दिए जाने से इंकार के बाद से शर्मिला टैगोर परेशान हैं। ये भी कहा जा रहा है कि तांडव के विवाद के कारण शर्मिला टैगोर की सेहत पर भी काफी असर पड़ा है।

Saif Ali Khan, tandav

आपको बता दें कि देश भर में 'तांडव' मेकर्स के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई जा रही है। इन विवादों के बीच अमेजन प्राइम इंडिया की प्रमुख अपर्णा पुरोहित, निर्माता हिमांशु कृष्ण मेहरा, सीरीज के लेखकर गौरव सोलंकी और एक्टर जीशान अयूब ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।

करीना कपूर की तबीयत

करीना कपूर की तबीयत

रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि करीना कपूर खान दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। शर्मिला टैगोर नहीं चाहती हैं कि करीना के दूसरे बच्चे के जन्म के समय परिवार पर किसी भी तरह का तनाव रहे। फरवरी में करीना कपूर दूसरे बच्चे को जन्म देंगी।

सैफ अली खान को दी कड़ी सलाह

सैफ अली खान को दी कड़ी सलाह

बताया जा रहा है कि इस पूरे विवाद को लेकर शर्मिला टैगोर काफी परेशान हैं। उन्होंने सैफ अली खान को ये सलाह दी है कि किसी भी प्रोजेक्ट को साइन करने से पहले पूरी स्क्रिप्ट पूरी पढ़ लें। साथ ही किसी भी तरह का बयान देने से पहले सावधानी लेने के लिए भी बोला है।

शर्मिला टैगोर ने बोला सैफ डरते नहीं हैं

शर्मिला टैगोर ने बोला सैफ डरते नहीं हैं

कुछ समय पहले सैफ अली खान को लेकर शर्मिला टैगोर ने एक इंटरव्यू में ये कहा था कि सैफ अली खान किसी भी प्रोजेक्ट को लेकर काम करने से डरते नहीं हैं। एक्टर के तौर पर वह निडर है। ये उनके लिए आगे परेशानी भी बन सकता है।

भगवान शिव और राम पर विवाद

भगवान शिव और राम पर विवाद

गौरतलब है कि तांडव वेब सीरीज में विवाद इस शो के पहले एपिसोड को लेकर हुआ था। जहां भगवान शिव और राम पर की गई टिप्पणियों को लेकर दर्शकों ने सोशल मीडिया पर अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की थी।

#BoycottTandav ट्रेंड

#BoycottTandav ट्रेंड

तांडव वेब सीरीज के रिलीज के साथ शो के एक एपिसोड को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर विवाद हो रहा है। जहां पर शो को बैन करने की मांग की जा रही है। इसे लेकर #BoycottTandav ट्रेंड होने लगा था।

हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान

हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान

एक यूजर ने लिखा है कि सिर्फ हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान इन वेब सीरीज और मूवी में ही क्यों उड़ाया जाता हैं। हम सभी को एक जुट होकर इसके खिलाफ खड़ा होना पड़ेगा..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X