रणबीर कपूर की फिल्म देखकर 79 की उम्र में बोलीं शर्मिला टौगोर- 'एनिमल' जैसा लवर चाहिए...

Sharmila Tagore Ranbir Kapoor Animal- शर्मिला टैगोर अपने जमाने की एक खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्री हुआ करती थी। बता दे कि शर्मिला टैगोर और कोई नहीं बल्कि मशहूर अभिनेता सैफ अली खान की मां है। लेकिन आपको बता दें कि अब हाल ही में उन्होंने अपनी बहू करीना कपूर की फिल्म क्रू की कहानी को बेतुका बताया है और उन्होंने रणबीर की फिल्म पर भी बात की है।
दरअसल हाल ही में शर्मिला टैगोर ने कपिल सिब्बल के यूट्यूब चैनल 'दिल से कपिल सिब्बल' पर इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' को लेकर बात की। हालांकि इससे पहले कई सारे दिग्गज अभिनेता और फिल्म मेकर्स इस फिल्म को लेकर अपनी अपनी राय दे चुके हैं।
लेकिन अब शर्मिला टैगोर ने इस पर बात करते हुए कहा कि "इस फिल्म में हिंसा से ज्यादा महिलाओं को लेकर नफरत मौजूद थी। लेकिन दर्शकों में कुछ महिलाएं ऐसी भी थी जो कि हमेशा यही चाहती है कि कोई उन्हें इस तरीके से प्यार करें। कोई भी ऐसी फिल्म जो बहुत ज्यादा चलती है उसे आप बकवास नहीं कह सकते हो।"
शर्मिला टैगोर ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "आपको उससे जुड़ना होगा और समझना होगा कि आखिरकार उसमें ऐसा क्या है। जैसे लापता लेडीज सिनेमा घर में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एनिमल फिल्म के भी रिकॉर्ड तोड़ती हुई नजर आई। एनिमल पर खूब पैसा खर्च भी किया गया और इसने बहुत कमाई भी की। लेकिन इस तरह की दूसरी फिल्मों ने भी कुछ ऐसा ही किया।"
शर्मिला टैगोर यहीं पर नहीं रुकी उन्होंने आगे कहा कि उन्हें ऐसा नहीं लगता कि आने वाले वक्त में इन चीजों में कोई भी बदलाव होगा। इसी के बाद उन्होंने करीना कपूर की फिल्म 'क्रू' को लेकर भी बात की और कहा कि "वह यकीन से परे थी और उसकी कहानी भी बेतुकी थी। लेकिन उन्होंने काम बहुत अच्छा किया।"


Click it and Unblock the Notifications















