अमृता से तलाक के बाद जब इस एक्ट्रेस के साथ लिव इन में रहने लगे थे सैफ अली खान, शर्मिला बोलीं- वो बहुत चार्मिग

Saif Ali Khan Kareena Kapoor Live In Relation

Saif Ali Khan Kareena Kapoor Live In Relation: फिल्म मेकर करण जौहर अपने चैट शो 'कॉफी विद करण' में सेलेब्स से उनकी पर्सनल लाइफ के ऐसे ऐसे राज खुलवा लेते हैं जो वो कहीं किसी इंटरव्यू या पॉडकास्ट तक में नहीं बताते हैं। करण जौहर ने यहां तक की दिग्गज अदाकारा और अपनी बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर खान की सास शर्मिला टैगोर से भी मसालेदार बाते ले ली थीं।

दरअसल, शर्मिला टैगोर और सैफ अली खान ने शो में शिरकत की थी और अपनी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए थे। इसी दौरान शर्मिला टैगोर ने अपनी बहू करीना कपूर की तारीफ की और बताया की शादी से पहले वह और सैफ साथ में रहा करते थे। शर्मिला टैगोर ने यह भी बताया कि एक दिन करीना कपूर उनसे मिलने के लिए दिल्ली भी आई थी।

शर्मिला टैगोर ने आगे यह भी बताया कि "मुझे उनकी यह बात अच्छी भी लग सकती थी और बुरी भी लग सकती थी। लेकिन इसके बावजूद करीना ने बहुत ही ईमानदारी के साथ अपना डार्क सेक्रेट मुझे बता दिया। लेकिन मैं यह कभी भी नहीं कर पाई।" करीना कपूर की तारीफ करते हुए शर्मिला टैगोर ने कहा कि "करीना बहुत ही ज्यादा चार्मिंग है। वह जहां पर भी जाती है वहां पर अपना चार्म फैला देती है और लोगों का दिल जीत लेती है।"

शर्मिला टैगोर यहीं पर नहीं रुकी उन्होंने आगे कहा कि "करीना कपूर इस बात को बताने में बिल्कुल भी नहीं घबराई और उन्होंने बेझिझक मुझे बताया कि वह शादी से पहले ही सैफ के साथ में रह रही है। उन्होंने यह भी नहीं सोचा कि मुझ पर इस बात का क्या असर पड़ेगा।"

शर्मिला टैगोर ने आगे बताया कि "ऐसा इसीलिए था क्योंकि शादी से पहले मैं भी अपने पति टाइगर पटौदी के साथ में रहा करती थी। लेकिन कभी भी हमारे अंदर यह बताने की हिम्मत नहीं हुई कि मैं और वह साथ में रहा करते हैं। समाज के बारे में सोचकर हमें डर लग जाता था।"

इस दौरान शर्मिला टैगोर ने बताया कि "मैं अपने दोस्तों के साथ में थी और सैफ अली खान सुबह सोकर उठा था। इतने में ही करीना ने हिंट देते हुए मुझे बता दिया कि वह और सैफ अली खान साथ में रहा करते हैं। यह मेरे लिए काफी ज्यादा सरप्राइजिंग था।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X