Sharmila Tagore ने सैफ अली खान और अमृता सिंह के तलाक पर अब तोड़ी चुप्पी, बोलीं- वो वक्त काफी बुरा..

Sharmila Tagore On Saif Amrita Divorce- शर्मिला टैगोर इस वक्त काफी चर्चा में हैं और कई बयानों ने उनका ट्रेंड करवा दिया है। दरअसल हाल ही में शर्मिला कॉफी विद करण के 8 एपिसोड में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होने कुछ ऐसे खुलासे किए जो कि आपको शायद ही पता होंगे।
उन्होने सैफ अली खान और अमृता सिंह के तलाक को लेकर भी बात की है। गौरतलब है कि सैफ अली खान और अमृता सिंह ने शादी की थी और तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि ये लोग कभी तलाक के रास्ते पर भी जा सकते हैं।
शर्मिला टैगोर ने कहा, अमृता का तलाक परिवार के लिए खुशी का समय नहीं था। उन्होंने कहा कि न केवल सैफ बल्कि पूरे परिवार को उस समय अमृता और बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम अली खान को खोने का गम सहना पड़ा।
सैफ अली खान ने कहा, "मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि अलग होने से पहले मैंने सबसे पहले जिस व्यक्ति से बात की थी, वह मेरी मां थीं। उन्होंने गहरी सांस ली, फोन पर बातचीत रुकी और कहा, 'अगर आप यही चाहते हैं तो मैं आपके साथ हूं' और इससे बहुत मदद मिली।''
शर्मिला टैगोर ने कहा, "आप लंबे समय तक साथ रहो, आपके बच्चे हों, इसके बाद अलग होना बिल्कुल आसान नहीं होता है। मुझे पता है कि उस स्तर पर सामंजस्य बिठाना मुश्किल है, हर कोई आहत होता है.. ये समय समझने का और शांत रहने का था।
हमने वही किया जो होना चाहिए था।'' शर्मिला टैगोर ने आगे कहा, ''यह हमारे लिए ख़ुशी का समय नहीं था क्योंकि इब्राहिम सिर्फ तीन साल का था और हम बच्चों से बहुत प्यार करते थे।''
शर्मिला टैगोर ने उस वक्त को काफी मुश्किल बताया और आगे कहा, ''अमृता को खोने और दो बच्चों को खोने से हमें दोगुना दुख महसूस हुआ। इसलिए यह सिर्फ उसे ही नहीं, बल्कि हमें भी इन सबके साथ तालमेल बिठाना पड़ा।'' शर्मिला टैगोर का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications