होली पर आ रही है ‘गुलमोहर’, 11 साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं शर्मिला टैगोर

फैमिली से मिलाने का किया था वादा :
'गुलमोहर' का पोस्टर शेयर करते हुए मनोज बाजपेयी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'परिवार से मिलाने का वादा किया था तो निभाना पड़ेगा न? मिलीए बत्रा फैमिली से।' इसके साथ मनोज ने इस सीरीज को रिलीज करने वाली ओटीटी प्लेटफार्म और इसका रिलीज डेट भी रिवील किया है। 'गुलमोहर' ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 3 मार्च को रिलीज होगी। इससे पहले अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए मनोज ने कहा था, "फैमिली के साथ आ रहा हूं, स्वागत नहीं करोगे हमारा।" इस पोस्ट के बाद ही फैंस 'फैमिली मैन 3' का कयास लगा रहे थे।
फैमिली ड्रामा है गुलमोहर :
'गुलमोहर' एक फैमिली ड्रामा वेब सीरीज है। इसके साथ ही शर्मिला टैगोर अपना डिजिटल डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म की कहानी एक न्यू जेनरेशन फैमिली ड्रामा है। स्टार स्टूडियोज ने इसका पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, 'मिलीए बत्रा फैमिली से, जो एक-दूसरे के साथ रहते हैं और एक-दूसरे से बहुत कुछ छिपाते भी हैं।' इस फिल्म की शूटिंग मार्च 2022 में शुरू हुई थी, जिसकी जानकारी मनोज बाजपेयी ने ही अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी थी। 'गुलमोहर' के बारे में बात करते हुए मनोज बाजपेयी ने कहा, "गुलमोहर एक ऐसी फिल्म है जो प्यार, देखभाल और कम्फर्ट से भरी हुई है। यह परिवार के साथ आने और देखने के लिए एकदम सही फिल्म है।" वहीं शर्मिला टैगोर ने इस फिल्म के बारे में कहा, "गुलमोहर एक घरेलू कहानी है जिससे सभी रिलेट कर सकते हैं।"


Click it and Unblock the Notifications

