Sharmila Tagore:सैफ अली खान को लेकर उनकी मां ने करियर के शुरुआती दिनों को लेकर किया नया खुलासा

Sharmila Tagore: सैफ अली खान को लेकर शुरुआती दिनों को लेकर शार्मिला टैगोर ने बड़ा खुलासा किया है। शर्मिला ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब सैफ को मीडिया लाइमलाइट का सामना करना पड़ता था तो उन्हें बिल्कुल अच्छा नहीं लगता था लेकिन उनका करियर इसी फील्ड में हैं।
गौरतलब है कि बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर जल्द ही फिल्म 'गुलमोहर'से अपना ओटीटी डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म के प्रोमेशन में शार्मिला काफी व्यस्त हैं।
शर्मिला ने एक इंटरव्यू में बताया कि, जब सैफ को मीडिया लाइमलाइट का सामना करना पड़ता था तो उन्हें बिल्कुल अच्छा नहीं लगता था। करीना कपूर के साथ सैफ के बेटों को मीडिया और फैंस का काफी अटेंशन मिलता है, लेकिन यह देखना अभी बाकी है कि लंबे समय में उन पर इसका क्या असर पड़ता है।
यही नहीं शर्मिला ने सैफ के बचपन की बातें भी साझा की और बताया कि कैसे सैफ का बचपन तैमूर और जेह के बचपन से बिल्कुल अलग था। शर्मिला ने बताया, जब भी सैफ मीडिया के सामने जाते थे तो लोग सैफ के गाल खींचते थे और पूछते थे 'बड़े होकर क्या बनोगे बेटा? क्रिकेटर बनोगे या एक्टर। सैफ इसके जवाब में कहते थे कि वह हॉकी स्टार बनेंगे।
आगे शर्मिला ने कहा है, मैंने सारा से सीखा है कि आपको इन चीजों को बिना लड़े एक्सेप्ट करने की जरूरत है, क्योंकि यही सच्चाई है। दिक्कत यहां आ जाती है कि मीडिया को देखते ही आज-कल के बच्चे खुद को बहुत अहम और खास महसूस करते हैं और वह इस गलतफहमी से कैसे निकलेंगे हम नहीं जानते। उन्हें यह समझने की जरूरत है कि यह उनकी उपलब्धि नहीं है, बल्कि उनके माता-पिता की है।
आपको बता दें कि शर्मिला जल्द ही मनोज बाजपेयी के साथ 'गुलमोहर' में नजर आएंगी। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी और इस फिल्म के जरिए शर्मिला ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications