शर्मिला टैगोर ने लिया कानून का सहारा..पुश्तैनी सम्पत्ति का मामला
पटौदी खानदान की बहू और अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने अपने भोपाल स्थित शाही सम्पत्ति पर कब्जे के मामले में शिकायत दर्ज कराई है। शर्मिला टैगोर ने भोपाल के कोह-ए-फिजा इलाके में स्थित पुश्तैनी घर पर अवैध रूप से कब्जे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है ।
['संजय दत्त के साथ मैंने तीन फिल्में की हैं.. आज मैं जो हूं उनकी वजह से हूं....'' ]
शर्मिला टैगोर की शिकायत के बाद पुलिस ने इसमें रह रहे लोगों को नोटिस जारी किया है। आपको बता दें कि शर्मिला टैगोर के पति और मशहूर क्रिकेटर रह चुके मंसूर अली खान पटौदी भोपाल के शाही खानदान के राजकुमार थे। वह भोपाल के आखिरी नवाब हामिदुल्लाह खान के पोते थे।

भोपाल में शर्मिला टैगोर की करोड़ो की सम्पत्ति है। शर्मिला टैगोर ने यह आरोप भी लगाया है कि घर से कई महंगे सामान और जरूरी फाइलें भी चोरी की गई हैं। सैफ अली खान और शर्मिला टैगोर दोनों की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई है हालांकि सैफ अली खान अभी स्विटजरलैंड में छुट्टियां बिता रहे हैं।
प्रशासन ने फिलहाल इस मामले पर कुछ भी बोलने से इंकार किया है।


Click it and Unblock the Notifications