75 की हुईं शर्मिला टैगोर : इनाया - तैमूर के साथ मना बड़ी अम्मा का जन्मदिन
शर्मिला टैगोर आज अपना 75वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर पूरा पटौदी परिवार जयपुर में इकट्ठा हुआ है और तैमूर अली खान - इनाया खेमू अपनी बड़ी अम्मा का जन्मदिन मनाने पहुंच चुके हैं। इस मौके पर सोहा ने सुबह सुबह ही एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की।
इस तस्वीर में सोहा ने अपने हाथ से अपनी अम्मा के लिए पैन केक बनाया है। वहीं शर्मिला के साथ बैठी हैं सोहा की बिटिया इनाया जो अपनी बड़ी अम्मा के पैन केक काटने का इंतज़ार कर रही हैं।

वहीं सैफ अली खान, करीना कपूर और तैमूर अली खान भी जयपुर एयरपोर्ट पर देखे गए हैं और वो भी जल्दी ही शर्मिला टैगोर के जन्मदिन के जश्न में शामिल हो जाएंगे। शर्मिला को जहां उनके बच्चे अम्मा बोलते हैं वहीं उनके पोते - नाती उन्हें बड़ी अम्मा कहते हैं।
करीना कपूर तो कई इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि उन्हें अम्मा से कितना डर लगता है और जब भी अम्मा घर में गुस्सा होती हैं तो केवल सोहा ही उन्हें संभाल सकती हैं।
गौरतलब है कि शर्मिला टैगोर, रबींद्रनाथ टैगोर के खानदान से ताल्लुक रखती हैं। जानिए उनके बारे में कुछ बेहद दिलचस्प बातें


Click it and Unblock the Notifications
