अभिनय से सन्यास लेना चाहतीं है शर्मिला
लगभग आधी सदी कैमरे की चकाचौंध में बिता चुकी विख्यात अभिनेत्री शर्मिला टैगोर का कहना है कि वे काफी काम कर चुकी हैं और फिल्मों से लंबा ब्रेक चाहती हैं। हालांकि अभी उन्हें अगले महीने प्रदर्शित होने वाली अपनी मराठी फिल्म 'समांतर" का इंतजार है।
एक साक्षात्कार में शर्मिला ने कहा, "स्पष्ट रूप से कहूं तो मेरी अब और काम करने की इच्छा नहीं है। जब तक कुछ बहुत उत्साहजनक न हो, मैं फिल्मों में काम नहीं करना चाहती। मैं कुछ दूसरे काम करना चाहती हूं।"
62 वर्षीय इस सिने तारिका का कहना है, "जब मैं 16 वर्ष की थी तभी से मैं काम कर रही हूं। वास्तव में जब मैंने अपनी पहली फिल्म ('आपुर संसार" 1959) में काम किया था, उस वक्त मेरी उम्र केवल 13 साल थी। उसके बाद मैंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और फिर फिल्मों में चली आई। इसके बाद से ही मैं फिल्मों में काम कर रही हूं। मैं काफी काम कर चुकी हूं। अब मुझे खुशी है कि मैं कुछ दूसरे काम कर रही हूं।"
पूर्व क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी की पत्नी और अभिनेता सेफ अली खान की मां शर्मिला का कहना है, "मुझे बागवानी का शौक है, मेरा बगीचा मेरा जुनून है। यहां मेरे पास एक भी बगीचा नहीं है, लेकिन पटौदी में एक बहुत बड़ा बगीचा है। मैं वहां पौधे लगाना और उन्हें विकसित करना चाहती हूं। मैं गैर सरकारी संगठनों के साथ भी काम करना चाहती हूं, मैं यूनीसेफ और अन्य संस्थाओं की सद्भावना दूत हूं"।
'मॉर्निग वाक फिल्म" में अंतिम बार दिखाई दीं शर्मिला अब ब्रेक चाहती हैं। लेकिन अभी वे अपनी पहली मराठी फिल्म 'समांतर" के प्रचार में व्यस्त हैं। चार सितंबर को प्रदर्शित होने जा रही इस फिल्म का निर्माण विख्यात अभिनेता अमोल पालेकर ने किया है और इसके वितरण की जिम्मेदारी बिग पिक्चर्स ने संभाली है।


Click it and Unblock the Notifications











