शर्मिला ने वस्त्र खुद डिजाइन किए
मशहूर अभिनेत्री शर्मिला टैगोर की एक खूबी के बारे में बहुत कम लोग जानते होग कि वो एक अच्छी वस्त्र डिजाइनर भी है। उन्होने अपनी आगामी फिल्म 'मॉर्निग वॉक' के लिए खुद ही कपड़े डिजाइन किए हैं।
फिल्म में काम कर रहे एक सूत्र ने बताया, "शार्मिला हमेशा बहुत सलीकेदार कपड़े पहनती हैं और यही कारण है कि उन्हें इस फिल्म के लिए अपने कपड़े खुद ही डिजाइन करने का फैसला किया। शर्मिला ने पश्चिम बंगाल की बालूचारी और डाकाई साड़ियों से प्रेरणा ली है।"
'मॉर्निंग वॉक' फिल्म का निर्माण आईएनओएक्स मोशन पिक्च्र्स के बैनर तले हुआ है। इसके 10 जुलाई को प्रदर्शित होने की उम्मीद की जा रही है। इस फिल्म में शर्मिला लंबे समय बाद अनुपम खेर के साथ मुख्य भूमिका में दिख्रेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











