फेरारी की सवारी- मुम्बई प्रीमियर

एक्टर शरमन जोशी की मेन लीड फिल्म 'फेरारी की सवारी' कल 15 जून को सिनेमाहॉलों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म के प्रीमियर को लेकर फिल्म के मुख्य किरदार बोमन इरानी और शरमन जोशी काफी उत्साहित नज़र आए।

अपने ट्विटर पर बोमन इरानी ने लिखा कि "आज रात मुम्बई में प्रीमियर है शरमन ने कहा कि वो नर्वस नहीं है वो शर-मन हैं या सुपरमैन"

अपने 13 साल के करियर में पहली बार मेन लीड निभा रहे शरमन जोशी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म में उन्होंने एक छोटे लड़के के पिता की भूमिका निभाई है और बोमन ने शरमन के पिता की। स्क्रीन पर पहली बार बोमन दादा जी के किरदार में नज़र आएंगे।

एडवरटाइसिंग से जुड़े राजेश मापुस्कर 'फेरारी की सवारी' से पहली बार फिल्म के निर्देशन से जुड़ने जा रहे हैं। राजेश मापुस्कर इससे पहले मु्न्नाबाई सीरीज़ और 3 इडियट में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। फेरारी की सवारी फिल्म का निर्माण विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स द्वारा किया गया है।

फिल्म के बारे में बताते हुए विधु विनोद चोपड़ा ने कहा कि देखा जाए तो यह एक फाइनेन्शियल सुसाइड है। इस फिल्म के बहुत सारे नकारात्मक पहलू हैं जैसे शरमन जोशी की यह पहली लीड रोल फिल्म होगी, निर्देशक मापुस्कर की भी बतौर निर्देशक यह पहली फिल्म होगी, इस फिल्म में किसी भी प्रकार का रोमांटिक पहलू नहीं है। लेकिन इन सबके बावजूद इस फिल्म का नयापन एक ऐसा पहलू है जो इस फिल्म को सफलता दिला सकता है।

फेरारी की सवारी फिल्म की कहानी एक छोटे लड़के के इर्द गिर्द बुनी गई है जो क्रिकेट के सिवा और कुछ नहीं सोचता और उसके ईमानदार पिता रुसी (शरमन जोशी) की जो अपने बेटे की खुशी के लिए कुछ भी कर सकता है।

अपने बेटे की खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार रुसी अपने बेटे के लार्ड्स क्रिकेड मैदान में खेलने के सपने को हकीकत में बदलने के लिए अपनी ज़िंदगी में पहली बार एक गलत काम करता है। वो एक लाल रंग की फेरारी बिना उसके मालिक से पूछे ले आता है।

फिर शुरु होती है फेरारी की सवारी जो कि अपने में कई कहानियां समेटे हुए है। इस फिल्म में काफी सारी बातें हैं जो इस फिल्म को खास बनाती हैं जैसे इंग्लैंड का लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान, विद्या बालन का आइटम सांग और लाल रंग की फेरारी जो कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से फिल्म के लिए मांगी गई है।

फिल्म में बाकी हीरो की तरह पेडो़ के इर्द गिर्द घूमते हुए रोमांस ना कर रहे शरमन जोशी ने कहा "अभी मेरे करियर के काफी साल बचे हैं और मैं जल्द ही दर्शकों को वो सब कुछ करता हुआ नज़र आउंगा जो फिल्म इंडस्ट्री के बाकी हीरो स्क्रीन पर करते हैं।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X