Sharman Joshi to Rohit Shetty: शरमन जोशी ने रोहित शेट्टी से कहा गोलमाल में वापस ले लो, डायरेक्टर ने दिया जवाब?

Sharman Joshi in Golmaal 5

Sharman Joshi to Rohit Shetty about Golmaal 5: बॉलीवुड में कई एक्टर्स ऐसे हैं जिन्होंने शानदार रोल ठुकराए हैं और उसके बाद पछतावा किया है। लेकिन शरमन जोशी अपनी गलती सुधारने वाले एक्टर दिख रहे हैं। हाल ही में शरमन जोशी [Sharman Joshi] ने रोहित शेट्टी [Rohit Shetty] से गुज़ारिश की है कि रोहित शेट्टी उन्हें वापस गोलमाल सीरीज़ में एंट्री दे दें। शरमन जोशी, रोहित शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइज़ी का हिस्सा थे।

शरमन जोशी, पहली गोलमाल में अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर और जावेद जाफरी के साथ दिखाई दिए थे। लेकिन इस फिल्म के बाद शरमन जोशी ने गोलमाल के दूसरे पार्ट गोलमाल रिटर्न्स के साथ वापसी नहीं की। उन्होंने जैसे ही रोहित शेट्टी की फिल्म छोड़ी, श्रेयस तलपड़े ने उन्हें इस फिल्म में रिप्लेस कर दिया।

तब से श्रेयस तलपड़े, गोलमाल सीरीज़ का अटूट हिस्सा हैं। गोलमाल 2, 3 और 4 तीनों ही पार्ट में श्रेयस तलपड़े ने अपनी मज़बूत उपस्थिति दर्ज कराई है। अब अगर शरमन जोशी भी सीरीज़ में वापस आना चाहते हैं तो ये फैसला पूरी तरह से रोहित शेट्टी पर टिक चुका है कि वो शरमन के साथ क्या करते हैं।

टीम की वजह से हाथ से गई

टीम की वजह से हाथ से गई

शरमन जोशी ने एक इंटरव्यू में बताया कि गोलमाल की सफलता के बाद जब उनके पास गोलमाल 2 का ऑफर आया तो उन्हें मैनेज करने वाली टीम और गोलमाल की टीम के बीच पैसों को लेकर बात अटक गई। लेकिन शरमन तक ये बात पहुंच ही नहीं पाई। शरमन को हमेशा लगा कि शायद फिल्म की टीम को शरमन नहीं चाहिए।

नहीं निकल पाया होगा रोल

नहीं निकल पाया होगा रोल

जब जब गोलमाल बनीं, तब तब शरमन के पास जब कोई ऑफर नहीं आया तो शरमन को यही लगा कि शायद फिल्म में उनके लायक ढंग का रोल नहीं निकल पा रहा है और इसलिए उन्हें रोल नहीं ऑफर किए जा रहे हैं। शरमन को बाद में पता चला कि ये उनकी टीम की गलती और इसी गलतफहमी की वजह से शरमन गोलमाल सीरीज़ का हिस्सा नहीं बन पाए।

दूर की गलतफहमियां

दूर की गलतफहमियां

शरमन को जैसे ही पता लगा कि उनके और रोहित शेट्टी की टीम के बीच केवल गलतफहियां हैं जिनकी वजह से शरमन गोलमाल करने से दूर हैं तो उन्होंने ये बात रोहित शेट्टी से साफ की और उनसे गुज़ारिश भी की है कि उन्हें गोलमाल सीरीज़ में वापस लें। शरमन ने बताया, रोहित शेट्टी ने साफ कोई जवाब नहीं दिया है बस एक Hmm कहा है तो पता नहीं आगे क्या होगा।

साथ में किया एड

साथ में किया एड

गौरतलब है कि हाल ही में शरमन जोशी और रोहित शेट्टी एक एड फिल्म में एक साथ दिखाई दिए। इस एड फिल्म में शरमन जोशी, रोहित शेट्टी की गोलमाल सीरीज़ का मज़ाक उड़ाते हुए कहते हैं कि उन्होंने बस पहली देखी है, बाकी देखने में उन्हें दिलचस्पी नहीं हुई।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X