पिता के अंतिम संस्कार पर पहुंचे अभिनेता शरमन जोशी, कैमरे में कैद हुई तस्वीर!

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के शानदार कलाकारों में से एक अभिनेता शरमन जोशी के घर से दुखद खबर चर्चा में चल रही है कि उनके पिता अरविंद जोशी का निधन हो गया है। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोग काफी दुखी हैं। शरमन जोशी के पिता को लेकर सुबह से ही लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं और उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस समय शरमन जोशी की एक तस्वीर वायरल हो रही है..

दरअसल वो अपने पिता के अंतिम संस्कार में पहुंचे हैं। इस तस्वीर को फिल्मफेयर ने ट्विटर पर साझा किया था। सफेद शर्ट और नीली जींस में शरमन जोशी काफी दुखी नजर आ रहे हैं।

sharman joshi, शरमन जोशी

शरमन जोशी के पिता की बात करें तो वो मशहूर गुजराती थिएटर एक्टर और डायरेक्टर थे। अरविंद जोशी को देखकर उनके बेटे शरमन के अंदर एक्टर बनने का ख्याल आया था और वो पिता को फॉलो करते थे।

एनालसिस्ट कोमल नाहटा ने आज इस बारे में जानकारी दी थी कि 'अरविंद का निधन मुंबई नानावटी हॉस्पिटल में हुआ है'। लेकिन उनकी मौत का कारण क्या था इसको लेकर किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है।

बॉलीवुड कलाकार परेश रावल ने एक पोस्ट करते हुए दुख व्यक्त किया है। उन्होने लिखा था कि.. 'इंडियन थिएटर को आज एक बड़ा नुकसान हुआ है क्योंकि अरविंद जोशी जी का निधन हो गया है। उनकी आत्मा को भगवान शांति दे।'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X