ये बात सुनते ही सलमान खान ने शरमन जोशी को दे दिया 'सिकंदर' में काम, दरियादिली के मुरीद हुए एक्टर!

Sharman Joshi On Salman Khan- मेगास्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर (Sikandar) को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। इस फिल्म को लेकर कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि इसमें अभिनेता शरमन जोशी की एंट्री हो चुकी है।
लेकिन अब कुछ ऐसा पता चला है जिसके बाद आप फिर से एक बार सलमान खान के फैन बन जाएंगे। उनकी दरियादिली शरमन जोशी के भी काम आ गई है और एक बात सुनकर ही उन्होने शरमन को सिकंदर में काम दे दिया।
जी हां, इस बात का खुलासा खुद शरमन ने किया है और उन्होने बताया कि सलमान खान से उनकी मुलाकात हुई और क्या बातें हुईं। शरमन ने भाईजान से कहा, ''मैं सलमान खान से एक पार्टी में मिला, मैने अच्छी फिल्में पाने के लिए अपनी संघर्ष की कहानी उनको सुनाई।
उन्होने जिस तरह से रिसपॉन्स किया उसने मुझे चौंका दिया। वो बोले- तू सिकंदर कर रहा है।'' सलमान खान को लेकर शरमन ने जैसे ही ये बात बताई उनके फैंस काफी खुश हैं और भाईजान की तारीफ कर रहे हैँ। बता दें कि सिकंदर अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है।
क्या बोल लोगे?
शरमन जोशी कि इस बयान के बाद लोग कमेंट्स कर रहे हैं और एक यूजर ने लिखा है, ''सलमान सबके बुरे वक्त में ही काम आता है सही सुना था।'' एक ने लिखा, ''भाईजान का वर्चस्व।'' एक ने लिखा, ''सलमान की आभा बहुत अलग है।'' एक ने लिखा, ''बस ऐसा वह एक दोस्त चाहिए।'' एक ने लिखा, ''भाई लोगो को काम देने के चक्कर में फिल्म ख़राब मत करो।'' एक ने लिखा, ''एक बार उन्होंने इंटरव्यू में कहा था कि मैं सलमान को नहीं जानता हूं और हम दोस्त नहीं हैं।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











