MeToo: शरमन जोशी बोले, इस कैंपेन का सपोर्टर हूं, ऐसे केस को कोर्ट तक ले जाना चाहिए
इस समय मी टू मोमेंट ने बॉलवुड में तहलका मचाया हुआ है और काफी ज्यादा चर्चा में चल रहा है। बता दें कि इस पर एक के बाद एक कई सेलेब्रिटीज के बयान आए हैं और अब इसपर अभिनेता शरमन जोशी ने भी कुछ कहा है। गौरतलब है कि इस समय अभिनेता अपनी आने वाली फिल्म काशी द सर्च ऑफ गंगा को लेकर काफी प्रमोशन में जुटे है और मेहनत कर रहें है। शरमन जोशी ने एक कार्यक्रम के दौरान इस पर जवाब दिया जो कि काफी ज्यादा सोचने वाली बात है।
उनका कहना है कि इस मामले को कोर्ट के दायरे में लेकर जाना चाहिए। शरमन जोशी का कहना है कि वो पूरी तरह से इस कैंपेन को सपोर्ट कर रहें है और इसके साथ है।

दो लोगों के बीच में क्या हो रहा है इसका पता उनको ही है और दोनो लोगों के पास बोलने के लिए अपने अपने मत है। इस वजह से ये मामले कोर्ट में जाने चाहिए।
इसके अलावा बात करें ऐश्वर्या देवन की तो उन्होने इस विषय पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया और उनका कहना था कि वो इसपर कोई विचार व्यक्त नहीं करना चाहती हैं।
बता दें कि शरमन जोशी काफी समय से फिल्मों में नजर नहीं आए है और काफी ज्यादा शानदार वापसी की उम्मीद उनके फैंस उनसे लगाए हुए है। फिल्म काशी द सर्च ऑफ गंगा इस महीने 26 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।
बात करें मी टू की तो इसकी शुरुआत अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर 2008 में हुए फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के सेट पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाकर की थी।


Click it and Unblock the Notifications












