गोलमाल न करने का अफसोस: शरमन

फिल्म 'गोलमाल रिटर्न्स' के हिट होने के बाद जोशी ने बताया कि बेशक, इस फिल्म में काम न कर पाने का मुझे अफसोस है। फिल्म का हिट होना इसकी वजह नहीं है, बल्कि 'गोलमाल' की टीम को मैं कायम नहीं रख पाया इस बात का मुझे दुख है।
उन्होंने कहा कि जब इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी उस समय मैं दूसरी फिल्मों में व्यस्त था। यही वजह थी कि चाहकर भी मैं इसमें काम नहीं कर पाया। शर्मा को बॉलीवुड में फिल्म 'रंग दे बसंती' और 'लाइफ.. इन ए मेट्रो' से खास पहचान मिली है।
शर्मा ने कहा, "यदि मुझे 'गोलमाल' के सीक्वेल में काम करने को कहा जाएगा तो मैं उस अवसर को किसी भी कीमत पर गंवाना नहीं चाहूंगा।"


Click it and Unblock the Notifications