..................... Film's script matters most to me: Sharman | सोच समझकर फिल्‍में करता हूं: शरमन - Hindi Filmibeat

सोच समझकर फिल्‍में करता हूं: शरमन

By Staff

Sharman Joshi
फिल्म 'सॉरी भाई' में काफी अलग भूमिका निभा चुके बॉलीवुड अभिनेता शरमन जोशी ने कहा है कि वे फिल्म का चुनाव उसकी पटकथा को ध्यान में रखकर करते हैं।

जोशी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "किसी फिल्म का चुनाव करते समय सबसे अधिक महत्व मैं उसकी पटकथा को देता हूं और उसके बाद निर्देशक। दोनों के बाद मैं फिल्म में अपनी भूमिका पर विचार करता हूं। "

उन्होंने कहा कि वे ऐसी फिल्में करना चाहते हैं, जिसे बतौर दर्शक वे देखना भी पसंद करें। फिल्म 'रंग दे बसंती' और 'लाइफ इन ए मेट्रो' में उनकी भूमिका की काफी सराहना हुई थी।

आने वाले समय में वे टिप्स फिल्म्स की 'तो बात पक्की' के साथ रवि वालिया की 'अल्लाह के बंदे' और राजकुमार हिरानी की 'थ्री इडियट्स' में भी नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X