REJECTED: दोनों सुपरस्टार्स के साथ मैं फिल्म में नौकर जैसा लगता

शरमन जोशी काफी समय से लाइमलाइट से बाहर हैं। लेकिन फिर भी वो फिल्में अपने हिसाब से ही करते हैं। हाल ही में उन्होंने अमिताभ बच्चन - ऋषि कपूर स्टारर फिल्म को ना कह दिया। कयोंकि वो नौकर लग रहे थे।

हाल ही में एक बहुत शानदार फिल्म की चर्चा हो रही है। 102 नॉट आउट नाम की इस फिल्म में अमिताभ बच्चन 102 साल के हैं और उनके बेटे बने हैं ऋषि कपूर जो 75 साल के हैं। फिल्म को बना रहे हैं ओह माय गॉड फेम उमेश शुक्ला।

बहरहाल, इस फिल्म में ऋषि कपूर के बेटे के रोल के लिए शरमन जोशी को अप्रोच किया गया लेकिन शरमन ने बिना वक्त लगाए इस रोल को ठुकरा दिया। उनका मानना था कि दोनों सुपरस्टार्स के बाद उनके पास कुछ नहीं बचेगा और वो फिल्म में नौकर से ज़्यादा कुछ नहीं लगेंगे।

sharman-joshi-feels-like-househelp-amitabh-bachchan-rishi-kapoor-film

अब ये वही शरमन जोशी हैं जो सुपरनानी और हेट स्टोरी 3 जैसी फिल्मों में लगभग नौकर जैसे लग चुके हैं। ऐसा नहीं है कि हम उनकी काबिलियत का मज़ाक उड़ा रहे हैं, लेकिन हां पिछले कुछ समय में शरमन ने बहुत ही अजीब फिल्में की हैं।
["सिर्फ इस फिल्म को छोड़कर अमिताभ बच्चन ने कोई ढंग की फिल्म नहीं की है"]

बहरहाल, जब शरमन जोशी से इस बाबत एक ऑनलाइन मैगज़ीन ने पूछा तो उन्होंने साफ इस बात से इंकार करते हुए कहा कि उन्हें ऐसा कोई रोल ऑफर नहीं हुआ है। अगर मिलता तो वो ज़रूर करते।

अब सच क्या है पता नहीं लेकिन शरमन का ये बयान काफी बोल्ड था। और कहीं ना कहीं साफ करता है कि वाकई सुपरस्टार्से के आगे फिल्म में बाकी लोगों की कीमत नहीं रह जाती है।
[मेरे पास बाकी सुपरस्टार्स जैसे 10 असिस्टेंट नहीं है - अक्षय कुमार]

वैसे पहली बार नहीं है जब बॉलीवुड में किसी ने डंके की चोट पर बोल्ड बयानबाज़ी की हो -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X