Shark Tank India: शार्क शो के जज अमन गुप्ता ने सास बहू सीरियल पर साधा निशाना, कहा- लोग अब बिजनेस...

Aman Gupta

Shark Tank India: टीवी का सबसे ज्यादा चर्चित बिजनेस शो शार्क टैंक इंडिया इस वक्त काफी ट्रेंडिग में हैं, दर्शक शो को काफी पसंद कर रहे हैं इसीलिए इस शो के दो सीजन आ चुके हैं। अमन गुप्ता बिजनेस शो के जज हैं, इस शो से फेमस हुए अमन गुप्ता ने शो की लोकप्रियता पर बात की है। उन्होंने बताया कि लोग सास-बहू की सीरियल से ज्यादा बिजनेस शो देख रहे हैं।

गौरतलब है कि, शार्क टैंक इंडिया भारत का बहुचर्चित रियालिटी शो है। यह सोनी टीवी पर आता है। अपने अनोखे कांसेप्ट के कारण यह दर्शकों को काफी पसंद आता है और सोशल मीडिया पर इस शो को लेकर कई सारी चीजें वायरल भी होती हैं।

आपको बता दे इस शो में व्यापार करने की प्रेरणा के अलावा लोगों के आइडियाज को पैसे देकर प्रमोट भी किया जाता है। शो के दोनों सीजन को काफी लोकप्रियता मिली है। इसके चलते शो से जुड़े शार्क भी काफी फेमस हुए हैं।

दरअसल अमन गुप्ता बोट कंपनी के मालिक हैं। यह एक इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड है। फिक्की फ्रेम्स के 23वें एडिशन में वह भाग लेने पहुंचे थे। अमन गुप्ता ने कहा, "मुझे लगता है यह बहुत अच्छा अवसर है। अब बच्चे कार्टून नहीं देखते हैं और बड़े सास-बहू के सीरियल नहीं देख रहे हैं बल्कि वह बिजनेस शो देख रहे हैं, वहां पर उन्हें मनोरंजन के अलावा सीख भी मिलती है। यह हमारे देश के लिए बहुत अच्छा है। लोग भारत में बदल रहे हैं। उन्हें अच्छी चीजें पसंद आती हैं।"

एएनआई से बातचीत में अमन गुप्ता ने यह भी कहा कि, पहले लोग टीवी देखना बंद कर चुके थे लेकिन शार्क टैंक इंडिया के कारण दोबारा लोग ऐसा करने लगे हैं।

बता दे कि इस चर्चित बिजनेस शो शार्क टैंक इंडिया में उनके अलावा विनीता सिंह, नमिता थापर, अनुपम मित्तल, पीयूष बंसल और अमित जैन जज के तौर पर नजर आते हैं।

वहीं अमन गुप्ता लोकप्रिय निवेशकों में से एक है। शार्क टैंक इंडिया का दूसरा सीजन 2 जनवरी को प्रीमियर हुआ है और यह 10 मार्च 2023 को ऑफ एयर हो गया है। इसके अगले सीजन का इंतजार किया जा रहा है। दर्शकों को शो काफी पसंद आ रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: shark tank india aman gupta
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X