Watch: शारदा सिन्हा का अस्पताल में रियाज करते हुए ही निकला दम, रुला देगा आखिरी सेकेंडो का वीडियो

Sharda Sinha Last Video

Sharda Sinha Last Video: शारदा सिन्हा एक मशहूर सिंगर रह चुकी है और आपको बता दें कि 5 नवंबर को दिल्ली के एम्स अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली है। उनके निधन के बाद पूरी इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है और साथ ही साथ इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री में भी उनके जाने का खालीपन हर किसी को खल रहा है। शारदा सिन्हा ने अपने छठ गीतों से लोगों के बीच अपनी एक खास जगह बनाई है।

अस्पताल में भी नहीं छोड़ा रियाज

कहा जाता है कि शारदा सिन्हा की रगों में संगीत बसता था। उनका एक ऐसा दिन भी नहीं बीतता था जब वह रियाज किए बिना रह जाती थी।कोई भी परिस्थिति हो या कुछ भी हो जाए लेकिन वह गाना गाना बिल्कुल नहीं छोड़ती थी। कुछ घंटे पहले ही शारदा के यूट्यूब चैनल पर उनका एक वीडियो शेयर किया गया है और इसमें वह अस्पताल में रियाज करती हुई नजर आई।

आखिरी वीडियो कर रहा इमोशनल

शारदा के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर भी रियाज करते हुए नजर आ रही है। इस दौरान वह 'सैया निकस गए' गाने को अपनी धुन में गाती हुई नजर आ रही है। इस दौरान उन्होंने सफेद चादर ओढ़ी हुई है और वह काफी ज्यादा बीमार नजर आ रही है। लेकिन इसके बावजूद भी उनके गाने से उनका कोई रोक नहीं पाया।

20 मिनट बैठकर किया रियाज

बिहार की स्वर कोकिला कही जाने वाली शारदा सिन्हा का यह वीडियो देखकर अब लोग काफी ज्यादा इमोशनल होते हुए नजर आ रहे हैं। सिंगिंग को लेकर उनके जुनून को देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए उनके बेटे अंशुमान ने इस बात का खुलासा किया कि उनकी मां शारदा ने 20 मिनट बैठकर वहां पर रियाज किया था।

छठ के पहले दिन कहा दुनिया को अलविदा

इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में अब सिंगर शारदा के फैंस भी उनकी आत्मा को शांति मिलने की दुआएं करते हुए नजर आ रहे हैं। छठ पर्व पर उनके न होने पर लोगों का दिल टूट सा गया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि जब तक दुनिया रहेगी यह छठ होता रहेगा और शारदा जी की आवाज भी यहां पर गूंजती रहेगी। वह अमर हो चुकी है और लोगों ने उन्हें बिहार की शान भी कहा है।

More from Filmibeat

Read more about: sharda sinha bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X