Sharda Sinha Health Update: वेंटिलेटर सपोर्ट पर शारदा सिन्हा, पीएम मोदी ने वीडियो कॉल कर लिए हालचाल

Sharda Sinha Health Update: प्रसिद्ध लोग गायिका शारदा सिन्हा को बिहार की कोकिला और भोजपुरी कोकिला के नाम से नवाजा गया है। उन्हें पद्म श्री और पद्मभूषण जैसे सर्वोच्च सम्मान भी मिले हैं। अपनी आवाज के जादू से सभी का दिल जीतने वाली शारदा सिन्हा की तबियत नाजुक है।
वेंटिलेटर पर हैं शारदा सिन्हा
दरअसल 4 नवंबर को उनकी तबियत बिगड़ने की वजह से उन्हें एम्स के वेंटिलेटर वार्ड में भर्ती करना पड़ा था। हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें सीधे वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया। आपको बता दें कि शारदा सिन्हा को कैंसर है वहीं गायकी की बिगड़ती तबियत देख उनके बेटे ने उन्हें 25 अक्टूबर को ही अस्पताल में भर्ती करने लाए थे।
बेटे ने सोशल मीडिया पर दी थी जानकारी
बेटे अंशुमान ने सोशल मीडिया हैंडल पर मां की गंभीर हालत के बारे में बताया था। वीडियो शेयर कर अंशुमान ने छठी मइया से मां के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है। बेटे ने बताया की उनकी अचानक से ही अधिक तबियत खराब हो गई थी। जिस वजह से उन्हें आनन फानन में अस्पताल लाया गया। बता दें कि डॉक्टर्स की टीम शारदा सिन्हा का इलाज कर रही है। साथ ही में बिहार में शारहा सिन्हा के जल्द ठीक होने के लिए उनके चाहने वाले पूजा पाठ भी कर रहे हैं।
शारदा सिन्हा जी की तबियत बिगड़ गई है और वह अब वेंटीलेटर पर हैं. उनके बेटे ने सभी से प्रार्थना करने की अपील की है.🙏
— Shubham Singh (@Shubhamsingh038) November 4, 2024
आपकी प्रार्थनाएँ और शुभकामनाएँ उनके लिए महत्वपूर्ण हैं.#shardasinha #BreakingNews pic.twitter.com/21wgNHXWhM
पीएम मोदी ने लिए हालचाल
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने भी शारदा सिन्हा के हालचाल लिए हैं। पीएम मोदी ने शारदा सिन्हा के बेटे के बात की और उनकी मां के स्वास्थ्य की जानकारी ली है। साथ ही में उनके जल्द ठीक होने की कामना भी की है।


Click it and Unblock the Notifications











