मैं अभी 71 साल का हूं, 45 की उम्र का दिखने की कोशिश में हूं, वरना, इंडस्ट्री से बाहर कर दिया जाएगा
बॅालीवुड एक्टर शरत सक्सेना को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। शरत सक्सेना की आवाज और उनकी फिल्म में मौजूदगी ही ये बताती है कि उनकी लोकप्रियता का स्तर क्या है।
लेकिन एक उम्र के बाद शरत सक्सेना के लिए फिल्म इंडस्ट्री में काम की तलाश करना मुश्किल हो गया। इस संबंध में शरत सक्सेना ने खुद जानकारी दी है।शरत सक्सेना हाल ही में विद्या बालन की फिल्म शेरनी में एक प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। वह इससे पहले 300 से अधिक फिल्में कर चुके हैं।

हाल ही में शरत सक्सेना ने बोला है कि वह 71 साल के हैंं उन्हें 45 का दिखना पड़ता हैं। शरत सक्सेना ने एक इंटरव्यू में बोला है कि मैं अभी 71 साल का हूं। लेकिन मैं 45 साल का दिखने की कोशिश करता हूं वरना मुझे काम नहीं मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications