'लक्ष्मी' के लिए शरद केलकर को मिल रही है तारीफ पर तारीफ- कहा, 'अक्षय कुमार ने ही सुझाया था मेरा नाम'

अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्म लक्ष्मी को भले ही तारीफ ना मिली हो, लेकिन फिल्म में अहम किरदार निभाते एक्टर शरद केलकर को लोगों ने बहुत पसंद किया है। दर्शक शरद की तारीफ करते नहीं थक रहे। राघव लॉरेंस निर्देशित इस फिल्म में शरद केलकर ही 'लक्ष्मी' थे। अपने किरदार को मिल रहे प्रतिक्रियाओं पर शरद केलकर बेहद उत्साहित हैं।

शरद केलकर ने कहा, "मैंने कई रिएक्शन पढ़े और कई लोग फिल्म को लेकर जजमेंटल भी लगे। लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि जब लोग आपके परफॉर्मेंस की बात करते हैं और सराहना करते हैं, तो बेहद खुशी होती है।"

Sharad Kelkar

साथ ही उन्होंने अक्षय कुमार के प्रति भी आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने इस फिल्म के लिए उनका नाम सुझाया था। हिंदुस्तान टाइम्स को दिये इंटरव्यू में शरद ने कहा, "फिल्म के निर्माता के पास कई दूसरे नाम थे, लेकिन अक्षय सर ने मेरा नाम सुझाया था। मुझपर उनका यह अहसान है। वो बहुत बेहतरीन इंसान हैं और हमारे बीच अच्छा कनेक्शन रहा है। राघर (निर्देशक) सर ने मुझे कहा था कि 20 मिनट के रोल भी कमाल करते हैं। जब मैंने फिल्म की झलकियां देखी थी, तो एक सीन में अक्षय सर एक साथ तीन किरदार में दिख रहे थे, मैं हैरत में रह गया था। ये आसान फिल्म नहीं थी।"

अभिनेता ने कहा, "अपने रोल की बात करूं तो मुझे अंदाजा था कि ये अच्छा रहेगा और लोग तारीफ करेंगे। लेकिन मुझे उम्मीद से ज्यादा प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।"

गोलियों की रासलीला- रामलीला, तान्हाजी जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरद केलकर कहते हैं, मैं धीरे धीरे आगे बढ़कर खुश हूं। जो ज्यादा तेजी से ऊपर जाता है, नीचे भी उतनी ही तेजी से आता है। मैं धीरे धीरे आगे बढ़ना चाहता हूं। मुझे खुशी हो रही है कि लोग मुझे और मेरे काम को अपना रहे हैं। मैं उन लकी कलाकारों में हूं जिसे अलग अलग तरह के किरदार मिल रहे हैं। मुझे कभी भी लीड हीरो बनने का लालच नहीं था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X