..................... Sharad Kapoor accused of harassment case, 32 year old woman filed FIR - Hindi Filmibeat

'काम के बहाने घर बुलाया और फिर बेडरूम में...' जोश एक्टर शरद कपूर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, FIR दर्ज

Sharad Kapoor

Sharad Kapoor accused of harassment case: बॉलीवुड इंडस्ट्री से इन दिनों लगातार हैरान कर देने वाली खबरें सामने आ रही हैं। वहीं हाल फिलहाल में तो जोश फिल्म के एक्टर शरद कपूर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां, शरद कपूर पर 32 वर्षीय महिला ने यौन उत्पीड़न का प्रयास करने का आरोप लगाया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने खार पुलिस स्टेशन में एक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला का कहना है कि एक्टर ने उन्हें प्रोफेशनल काम के लिए घर बुलाया था। उसके बाद वह उनके साथ गलत तरीके से व्यवहार करने लगे और उन्हें जबरदस्ती छूने लगे। वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की माने तो महिला ने एक्टर को फेसबुक के जरिए संपर्क किया था। चैट और ऑडियो कॉल पर बात करने के बाद दोनों ने वीडियो कॉल पर भी बात की थी।

महिला ने कहा कि एक फिल्म की शूटिंग के विषय में वह उनसे मिलना चाहती थीं। शरद ने उन्हें लोकेशन शेयर की और कहा कि वह उसने ऑफिस में आकर मिल लें, लेकिन जब वह महिला ऑफिस पहुंची तब उसे पता चला कि वहां उनका कोई ऑफिस नहीं बल्कि उनका घर है। वह तीसरी मंजिल पर उनके घर गईं। थोड़ी बातचीत होने के बाद शरद ने उन्हें बेडरूम में आने का इशारा किया।

यह मामला जैसे ही खत्म हुआ महिला अपने घर आ गई, लेकिन शरद ने उन्हें व्हाट्सएप पर मैसेज करना शुरू कर दिया और उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। महिला ने यह पूरी घटना अपनी दोस्त को बताई और फिर महिला खास पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवाने आई। बताया जा रहा है कि एक्टर के खिलाफ धारा 74, 75, 79 लगा एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, लेकिन इस मामले पर अभी तक एक्टर का कोई भी स्टेटमेंट सामने नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X