आलिया भट्ट संग फिल्म कर रातोंरात छाए था ये एक्टर, अब नहीं मिल रहा काम! बोले- इतना आसान नहीं है...
Shantanu Maheshwari Struggle: टेलीविजन और ओटीटी प्लेटफॉर्म में अपनी एक खास पहचान बनाने वाले शांतनु महेश्वरी आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में उन्हें आलिया भट्ट के साथ में काफी ज्यादा पसंद किया गया था और इसी फिल्म के बाद लोगों को लगा था कि उनका करियर आगे और जाएगा। लेकिन खुद एक्टर ने कहा कि असल जिंदगी में चीजें इतनी भी आसान नहीं होती है। हाल ही में न्यूज़ 18 के साथ एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने करियर संघर्ष को लेकर खुलकर बात की है।

बड़ी फ़िल्म में काम करने बाद भी आईं मुश्किलें
आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में शांतनु माहेश्वरी ने बहुत ही अहम भूमिका निभाई थी। उनका किरदार काफी पसंद भी किया गया था। लेकिन अभिनेता ने बताया कि इस फिल्म के सफल हो जाने के बावजूद भी उनके लिए इंडस्ट्री में रास्ता इतना आसान नहीं था।
शांतनु ने बताया कि जब भी कोई कलाकार बड़े डायरेक्टर और बड़े प्रोजेक्ट के साथ में काम करता है तो उसके सामने और भी ज्यादा चुनौतियां बढ़ जाती हैं। एक्टर की माने तो अब उन्हें अच्छे और खराब के बीच में फर्क नजर आने लग चुका है और इसी के चलते वह जल्दबाजी में कोई भी प्रोजेक्ट नहीं करते हैं।
खराब और अच्छे काम में नज़र आने लगा है फ़र्क़
शांतनु माहेश्वरी ने इस पर बात करते हुए आगे कहा कि एक बार अगर इंसान अच्छा काम कर लेता है तो फिर कोई भी नॉर्मल चीज आसानी से उसे पसंद नहीं आती है। उन्होंने इसे खाने की तुलना से समझाते हुए बताया कि जब भी कोई अच्छा खाना खा लेता है तो उसे खराब खाने का स्वाद पता चल जाता है।
शांतनु ने बताया कि ये सब उनके करियर में अभी चल रहा है। वह ऐसे प्रोजेक्ट में काम करना चाहते हैं जो उन्हें कलाकार के तौर पर और आगे ले जाए। लेकिन अभिनेता ने यह भी मान लिया कि यह सफर इतना आसान नहीं है और अभी भी उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ रहा है।
हिम्मत नहीं हारेंगे एक्टर
शांतनु महेश्वरी ने साफ कहा कि वह मेहनत करने से पीछे नहीं हटते हैं। वह लगातार खुद को बेहतर बनाने की कोशिश भी कर रहे हैं और अपनी स्किल पर भी काम कर रहे हैं। अपने खुद पर पूरा भरोसा है और अगर वह ईमानदारी से मेहनत करेंगे तो आगे चलकर उन्हें सफलता जरूर मिलेगी।
शांतनु ने यह भी कहा कि अब तक भगवान ने उनका सपोर्ट किया है और उम्मीद तो यही है कि आगे भी सब अच्छा ही रहेगा। उनकी बातों में यह साफ नजर आया कि वह अपने करियर को लेकर काफी ज्यादा गंभीर है और जल्दबाजी में कोई भी फैसला नहीं लेने वाले हैं।
'कैंपस बीट्स 6' में फिर दिखे ईशान
इन दिनों शांतनु महेश्वरी यूथ डांस ड्रामा शो 'कैंपस बीट्स' के छठे सीजन में नजर आ रहे हैं। इस शो में वह एक बार फिर ईशान के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। शो को लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है और नए सीजन में इमोशनल ड्रामा के साथ जबरदस्त डांस राइवलरी भी देखने को मिल रही है।
शांतनु ने अपने इस किरदार को लेकर कहा कि वह हमेशा अपनी जर्नी पर फोकस करते हैं। उन्होंने बताया कि लोगों ने उन्हें कई तरह की सलाह दी कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं, लेकिन उन्होंने कभी दूसरों से तुलना करने की कोशिश नहीं की। उनके लिए सबसे जरूरी अपने किरदार को ईमानदारी से निभाना है।
डांस से शुरू हुआ था सफर
बहुत कम लोगों को पता है कि शांतनु महेश्वरी ने अपने करियर की शुरुआत डांस रियलिटी शो से की है। वो कई सारे शूज में नजर आ चुके हैं और धीरे-धीरे फिर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। टीवी से लेकर फिल्मों और ओटीटी प्लेटफॉर्म तक उन्होंने काफी मेहनत करके एक खास जगह लोगों के बीच बनाई है।


Click it and Unblock the Notifications