आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में TV एक्टर शांतनु माहेश्वरी को मौका- धमाकेदार एंट्री !
एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर बिजी चल रही हैं। एक तरफ उनकी ब्रह्मास्त्र फिल्म रिलीज होने वाली है तो वहीं उनकी अगली फिल्म का अनाउंसमेंट भी हो गया है। संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आने वाली है। इस फिल्म में एक नए टीवी एक्टर का नाम भी जुड़ गया है। बताया जा रहा है कि टी वी एक्टर शांतनु माहेश्वरी भी इस फिल्म में नजर आ सकते हैं।
बी टाउन में ऐसे गॉस्पिस हैं कि शांतनु माहेश्वरी आलिया भट्ट के साथ काम करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संजय लीला भंसाली किसी फ्रेश चेहरे को अपनी फिल्म में लेना चाहते थे और ऐसे में शांतनु माहेश्वरी के नाम पर मुहर लग सकती है। शांतनु माहेश्वरी का रोल क्या होगा और क्या उनका नाम कंफर्म हो चुका है? इससे जुड़ी ऑफिशियल जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

बता दें संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का कुछ दिन पहले ही फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था। जिसमें आलिया भट्ट नजर आ रही थी। फिल्म में दर्शाया गया है कि कैसे गंगूबाई को कम उम्र में वेश्यावृति के लिए मजबूर किया गया था। इसके बाद उन्होंने कैसे अपनी लाइफ बदल डाली थी।
शांतनु माहेश्वरी के करियर की बात करें तो वह दिल दोस्ती डांस, मेडिकली यॉर्स, एमटीवी गर्ल्स ऑन टॉप, झलक दिखलाजा और इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज जैसे कई टीवी शो में नजर आ चुके हैं। वह एक्टर के साथ साथ डांसर भी हैं जिन्होंने कई डांस शो में हिस्सा लिया है।
संजय लीला भंसाली पहले सलमान खान और आलिया भट्ट के साथ इंशाअल्लाह फिल्म बना रहे थे लेकिन कुछ कारणों के चलते ये प्रोजेक्ट होल्ड पर चला गया। जिसके बाद निर्देशक ने आलिया के साथ इस फिल्म पर काम करना शुरू किया। इस फिल्म में सच्ची कहानी को दर्शाया जा रहा है। जिसे लेकर आलिया खुद काफी एक्साइडिट हैं।
इसके अलावा आलिया भट्ट ब्रह्मास्त्र में भी नजर आने वाली हैं। करण जौहर की इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की कमेस्ट्री दर्शकों को देखने को मिलेगी। फिल्म में लीड रोल में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











