Wedding Album: बॉलीवुड की इस हसीना में 48 की उम्र में रचाई शादी, रणवीर सिंह को दी थी पहली फिल्म
Shanoo Sharma Wedding: बी टाउन में एक और हसीना की डोली उठ चुकी है। हसीना ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस के साथ साथ तमाम सेलेब्स को भी धप्पा कर दिया है। हम बात कर रहे हैं कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा की।

शानू शर्मा ने नगीं दिखाया पति का चेहरा
शानू शर्मा ने इंटीमेट इवेंट में शादी रचा ली है और तस्वीरों के जरिए ये गुड न्यूज़ अपने फैंस के साथ शेयर की है। हालांकि अभी तक शानू के पति के को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। इतना ही नहीं शानू ने तस्वीरों में भी अपने पति का चेहरा छुपाया हुआ है।
शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखी ये बात
शानू शर्मा ने लिखा, 'ईश्वर की कृपा से मुझे इस धरती पर साथ चलने के लिए सबसे बेहतरीन साथी मिल गया है... माता-पिता के आशीर्वाद और प्रियजनों के प्यार से हमने आज सुबह अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से संपन्न कर लिया। जल्द ही शादी का जश्न मनाया जाएगा... विवाह संपन्न।'
48 की उम्र में हसीना ने बसाया घर
बता दें कि शानू शर्मा 48 साल की हैं और ऐसे में अचानक से उनकी शादी की तस्वीरें देखकर फैंस और भी ज्यादा सरप्राइज हो रहे हैं। शानू अपनी पर्सनल लाइफ को ग्लैमर और लाइमलाइट से दूर ही रखना पसंद करती हैं ऐसे में उनकी लव लाइफ को लेकर भी किसी को भनक नहीं रही है।
कौन हैं शानू शर्मा?
शानू शर्मा ने मुंबई के थिएटर और क्रिएटिव फील्ड में अपने करियर की शुरुआत की, फिर कास्टिंग के क्षेत्र में कदम रखा। आदित्य चोपड़ा उन्हें यश राज फिल्म्स में लेकर आए और जल्द ही वे स्टूडियो के लिए नई प्रतिभाओं को खोजने वाली हस्ती बन गईं। उनकी सबसे बड़ी सफलता तब मिली जब उन्होंने उस समय के अनजान एक्टर रणवीर सिंह को फिल्म 'बैंड बाजा बारात' में कास्ट किया। वह दिग्गज फिल्म निर्माता और अभिनेता रमेश शर्मा की भतीजी भी हैं, जो अमिताभ बच्चन, रजनीकांत और गोविंदा की फिल्म 'हम' के लिए जाने जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications