बेहद प्रभावशाली है शंकर : ऐश्वर्या राय

robot200
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का कहना है कि फिल्म 'रोबोट" के फिल्मकार शंकर यह सुनिश्चित करते हैं कि उनकी फिल्म में आम आदमी के लिए भरपूर मनोरंजन हो। यह उच्च तकनीक वाली दो भाषाओं में बनी फिल्म है। ऐश्वर्या ने कहा, "जब मैं किसी फिल्म में काम करती हूं तो सिर्फ अपना किरदार नहीं देखती बल्कि उस पर हर तरह से गौर करती हूं। मुझे लगता है कि 'देवदास" के बाद मैं अचानक ही अलग तरह की फिल्मों की यात्रा पर हूं।"

निर्देशक शंकर के विषय में ऐश्वर्या ने कहा, "उन्होंने 'जीन्स" बनाने के दौरान बहुत से प्रयोग किए थे और मैंने पहली बार उन चीजों को अनुभव किया था। बीते कुछ समय में वह तकनीकी रूप से समृद्ध फिल्में देने लगे हैं। उस समय मैं भी फिल्म निर्माण की कला सीख रही थी और आज बहुत कुछ सीख चुकी हूं।" 'जीन्स" (1998) के बाद ऐश्वर्या की यह शंकर के साथ दूसरी फिल्म है। वह कहती हैं कि शंकर की खासियत यह है कि वह आम लोगों का बहुत ध्यान रखते हैं।

उन्होंने कहा, "मैं महसूस करती हूं कि उन्होंने अपनी हर नई फिल्म में नया कुछ दिया है लेकिन वह आम आदमी को कभी नहीं भूले। वह हमेशा इस बात का ध्यान रखते हैं कि एक आम आदमी किस तरह हंसेगा, कौनसी बात उसका मनोरंजन करेगी और वह किस तरह की कल्पनाशीलता में रहता है। वह अपनी फिल्मों में इस सब को शामिल करते हैं। इसलिए आप कह सकते हैं कि मनोरंजन उनकी पहचान है।"

शंकर ने हिंदी में 'रोबोट" नाम से तो तमिल में 'एंधीरन" नाम से यह फिल्म पेश की है। यह 175 करोड़ के बजट में बनी भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है। एक अक्टूबर को प्रदर्शित होने जा रही इस फिल्म में दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत प्रमुख भूमिका में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X