GET WELL SOON: शंकर महादेवन खतरे से बाहर, सीने में दर्द के बाद एंजियोप्लास्टी
[बॉलीवु़ड समाचार] मशहूर गायक और म्यूज़िक डायरेक्टर शंकर महादेवन को सीने में दर्द की शिकायत के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि इसके तुरंत बाद ही उन्हें एंजियोप्लास्टी की प्रक्रिया से गुज़रना पड़ा लेकिन अब खतरे से बाहर हैं। उनके अस्पताल की खबरों को हार्ट अटैक से जोड़ा गया।

लेकिन बाद में उनके बेटे सिद्धार्थ महादेवन ने स्पष्ट किया कि उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी जिसके बाद एंजियोप्लास्टी की गई। अब वो खतरे से बाहर हैं और जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे। सूत्रों के अनुसार वो दिल्ली में वित्त मंत्री अरुण जेटली की बेटी सोनाली की शादी में शामिल होने के लिए गए थे।
शनिवार को विवाह में संगीत समारोह के दौरान ही महादेवन के सीने में दर्द हुआ और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें मुंबई के एक इवेंट में हिस्सा भी लेना था लेकिन अब उनकी जगह सोनू निगम इस इवेंट का हिस्सा होंगे।
महादेवन के अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि उनके प्रवक्ता ने की थी। उन्होंने कहा कि उनकी स्थिति स्थिर है और वो जल्द ही मुंबई लौट आएंगे। उन्होंने मीडिया से यह भी अपील की थी कि उनकी प्राइवेसी बनाई रखी जाए।
गौरतलब है कि 48 वर्षीय शंकर महादेवन तीन बार बेस्ट प्लेबैक सिंगिंग और बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं। उनके बेटे सिद्धार्थ महादेवन भी प्लेबैक सिंगिंग में अपने कदम जमा चुके हैं। उन्होंने धूम 3 के मलंग और भाग मिल्खा भाग के ज़िंदा जैसे गानों से अपनी अलग पहचान बना ली है।


Click it and Unblock the Notifications












