'महाराणा प्रताप' के लिए शंकर ने गाया गाना
संगीत निर्देशक और गायक शंकर माधवन ने सोमवार को मुम्बई में टेलीविजन धारावाहिक 'भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप' का टाइटल गाना रिकार्ड किया।महादेवन ने कहा, "हर कोई जानता है कि महाराणा प्रताप एक महान शख्सियत थे, जिन पर देश को गर्व था। यह गाना उनकी बहादुरी के बारे में है।"

मैं बहुत आभारी हूं कि मुझे इतने बड़े हीरो के लिए गाने का मौका मिला जिसके बारे में आपने कई कहानियां सुनी और पढ़ी हों। 'भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप' में डांस इंडिया डांस के विजेता फैजल खान प्रमुख भूमिका में होंगे और यह धारावाहिक सोनी टीवी पर 27 मई से प्रसारित होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











