'भारत माता की जय' गाना भारत का अपमान है: सप्रा
ऐसा भी हो सकता है कि इस गाने को सुनने के बाद लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचे और फलस्वरुप देश की शांति में खलल पड़े।
इस गाने में कई विवादास्पद शब्दों का प्रयोग किया गया है जैसे सरकारी हथियार, धंधा, चन्दा, डेंगू, मलेरिया, गोबर आदि जो कि सप्रा के अनुसार भारत देश का अपमान है। उनके अनुसार ऐसे शब्दों को प्रयोग जानबूझकर किया गया है ताकि ये भारतवासियों के देश के प्रति प्रेम की भावना पर आघात करें और साथ ही पूरे विश्व की नज़रों में भारत को नीचा दिखाएं।
सप्रा ने इस गाने पर जल्द से जल्द बैन लगाने की मांग की है और कहा है कि इसे फिल्म से हटा देना चाहिए और सेंसर बोर्ड के जिन सदस्यों ने इसे पास किया है उनपर कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए।
वासिलिस वासिलिकोस नोवेल पर आधारित फिल्म शंघाई एक पॉलिटिकल थ्रिलर है जिसका निर्देशन डी बैनर्जी ने किया है। इस फिल्म में इमरान हाशमी और अभय देओल मेन लीड में हैं। यह फिल्म 8 जून को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications












