..................... बैकलेस होकर रेड ड्रेस में शनाया कपूर ने ढाया कहर Shanaya Kapoor wreaked havoc in red dress by being backless, Suhana Khan react! - Hindi Filmibeat

बैकलेस होकर रेड ड्रेस में शनाया कपूर ने ढाया कहर, सुहाना खान ने लिख डाली इतनी बड़ी बात!

shanaya kapoor

शनाया कपूर बिना डेब्यू के ही छाई रहती हैं और किसी ना किसी कारण खबरों का हिस्सा वो बनी रहती हैं। जैसे ही इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीरें सामने आती हैं तो लोग काफी प्यार लुटाते हैं। कुछ महीनों पहले खबर आई थी कि वो करण जौहर की फिल्म से धमाकेदार एंट्री बॉलीवुड में मारने वाली हैं।

लेकिन इस वक्त वो अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरों के कारण खबरों का हिस्सा है और कहा जा रहा है कि वो काफी कमाल की लग रही हैं। रेड ड्रेस में बैकलेस लुक दिखाती हुईं शनाया कपूर कितनी शानदार लग रही हैं ये किसी से छिपा नहीं है। जिसने भी उनके इस लुक को देखा वो पागल हो गया।

शनाया कपूर ने इन तस्वीरों के साथ मेकअप और डिजायनर को टैग किया है। जैसे ही तस्वीरें सामने आईं सबसे पहले सुहाना खान ने कमेंट करते हुए वाह लिखा है। इसके अलावा लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

एक ने लिखा, ''लव यू शनाया।'' एक का कहना था, ''डैम हॉट यार।'' एक ने लिखा, ''बेहद खूबसूरत लड़ती है ये तो।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं लेकिन शनाया ने जवाब नहीं दिया है। गौरतलब है कि शनाया कपूर संजय कपूर की बेटी हैं और उनके लुक्स की अक्सर तारीफ होती है।

ऐसा कहा जाता है कि जब वो फिल्मों में आएंगी तो उनको काफी पसंद किया जाएगा। हालांकि होगा क्या ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। करण जौहर एक फिल्म बना रहे हैं जिसमें वो शनाया के समेत कई कलाकारों को मौका दे रहे हैँ। शनाया कपूर का अभिनय करियर कैसा रहता है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा, फिलहाल वो कई तरह से तैयारी कर रही हैं। फिलहाल आप देखिए ये तस्वीरें जो कि धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं..

Read more about: shanaya kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X