संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर को लॉन्च करेंगे करण जौहर- ग्लैमरस वीडियो के साथ किया डेब्यू का ऐलान
करण जौहर ने हाल में ही कई नए टैलेंट को अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत लॉन्च किया।अब करण जौहर ने नए चेहरे के लॉन्च के घोषणा की है। ये नया चेहरा कोई और नहीं बल्कि न्यू स्टारकिड शनाया कपूर है। कपूर खानदान की खूबसूरत बाला शनाया कपूर बेहद एक्साइडिट हैं कि वह धर्मा प्रोडक्शन हाउस की तरह लॉन्च हो रही है।
सोशल मीडिया पर शनाया कपूर की ग्लैमरस वीडियो को शेयर करते हुए करण जौहर ने ऑफिशियल मुहर लगाई है। करण जौहर ने बताया कि शनाया कपूर का #DCASquad में स्वागत है। इस जुलाई शनाया की पहली फिल्म की शुरुआत होने वाली है। ये एक अद्भुत और अविस्मरणीय जर्नी की शुरुआत जल्द शुरू होने वाली है।

शनाया कपूर ने भी सोशल मीडिया पर इस गुड न्यूज को शेयर किया। उन्होंने लिखा कि आज का दिन काफी खास है। Dharma Cornerstone Agency फैमिली के साथ जुड़ने पर काफी उत्सुक हूं। जल्द ही इस जर्नी की शुरुआत होगी।
शनाया कपूर के बॉलीवुड डेब्यू की ऑफिशियल अनाउंसमेंट होने पर अनिल कपूर से लेकर सुहाना कपूर सभी ने खुशी जताई, साथ ही शनाया का कॉन्फिडेंस बढ़ाया।

सोनम और जाह्नवी के बाद शनाया की बारी
शनाया कपूर की कजिन सोनम कपूर और जाह्नवी कपूर पहले ही बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। अब शनाया कपूर बॉलीवुड के सबसे बड़े फिल्ममेकर्स करण जौहर के साथ अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत करने जा रही हैं।

कौन हैं शनाया कपूर
शनाया कपूर अनिल कपूर की भतीजी हैं। वह अनिल कपूर के भाई संजय कपूर की बेटी हैं। शनाया कपूर अपनी गर्ल गैंग को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। नव्या नवेली, अनन्या पांडे और सुहाना खान उनकी बेस्ट फ्रैंड्स हैं।
आज शनाया कपूर के डेब्यू की खबर सुन उनकी दोस्त और शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भी कमेंट किया।

बॉलीवुड में एंट्री से पहले शनाया कपूर
शनाया कपूर ने बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले खुद को असिस्टेंट के तौर पर निखारा। उन्होंने अपने करियर की जाह्नवी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना में अस्सिटेंट के तौर पर की। गुंजन सक्सेना भी करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस तले बनी थी।

सोशल मीडिया पर किया डेब्यू
कुछ दिन पहले ही शनाया कपूर ने सोशल मीडिया पर डेब्यू किया था। आज के समय में उन्हें हजारों लोग फॉलो करते हैं और वह भी अपनी हर एक्टिविटी को शेयर करने लगी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











