शनाया कपूर के नए डांस वीडियो का कमाल, सेक्सी डांस मूव्स देख हर कोई हुआ इंप्रेस-VIDEO
बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर अभी बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन पॉपुलैरिटी से नहीं। वह अभी से सोशल मीडिया पर अपने सेक्सी और हॉट फोटो वीडियो से फैंस का दिन बना देती हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही शनाया कपूर ने किया है। जी हां, शनाया कपूर ने लेटेस्ट बोल्ड डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें वह बेले डांस करती दिख रही हैं।
मशहूर पॉप स्टार शकीरा के गाने पर शनाया कपूर का नया वीडियो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो रहा है। शनाया के वेरिफाइड इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को पोस्ट किया गया। शनाया ने इस डांस के एक्सपीरियंस को भी फैंस के साथ साझा किया।

वह बताती हैं कि इस वीडियो में डांस स्टेप्स के दौरान उन्होंने 60 सेकेंड्स तक सांस नहीं लिया। उन्होंने अपनी बेले डांसर ट्रेनर संजना के साथ डांस करने का अनुभव शानदार बताया। दोनों ही इस वीडियो में शानदार डांस करती दिख रही हैं।

इंस्टाग्राम पर डेब्यू
कुछ दिन पहले ही शनाया कपूर ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक किया है। इससे पहले उनका प्राइवेट अकाउंट था।

शनाया का ग्लैमरस लुक
शनाया की तमाम फोटोज देखने के बाद उनके ग्लैमरस लुक के बारे में साफ पता चल जाता है। वह अपने घर में सबसे स्टाइलिश मालूम होती हैं।

बिकिनी लुक
शनाया ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से कई बिकिनी फोटोज से शेयर की हैं। वह जमकर अपने बोल्ड लुक को सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं। यही वजह है कि वह अभी से इतनी पॉपुलर हैं।

बॉलीवुड में डेब्यू
फिलहाल संजय कपूर की बेटी शनाया के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन माना जा रहा है कि शनाया भी अपनी बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे की तरह जल्द ही डेब्यू कर सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











