इस आइटम सॉन्ग पर शनाया कपूर ने बोल्ड मूव्स से लगाई आग, लोग बोले- 'अगली कैटरीना कैफ'

शनाया कपूर फिल्मों में आने से पहले काफी तैयारी कर रही हैं और ऐसे ऐसे वीडियोज और तस्वीरें सामने आते हैं कि लोग उनको देखकर हैरान हो जाते हैँ। इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको देखने के बाद आप भी हैरान होने वाले हैं।
दरअसल शनाया कपूर ने एक डांस वीडियो पोस्ट किया है और उसको काफी पसंद किया जा रहा है। शनाया कपूर ने जिस तरह के मूव्स इस वीडियो में दिखाए हैं वो काफी बोल्ड हैं और लोग बार बार इस वीडियो को रिवाइंड करके देख रहे हैं।
शनाया कपूर ने केजीएफ फिल्म के आईटम नंबर गली गली में पर डांस किया है। इस दौरान उन्होने कैजुअल कपड़े पहन रखे थे और काफी हॉट लग रहीं थीं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होने लिखा, ''ये सिर्फ एक मिनट में हुआ।''
इसके बाद लोग लगातार उनके इस वीडियो पर प्यार बरसा रहे हैं और उनका कहना है कि वो कमाल की लग रहीं हैं। गौरतलब है कि शनाया कपूर संजय कपूर की बेटी हैं और उनके लुक्स की अक्सर तारीफ होती है। ऐसा कहा जाता है कि जब वो फिल्मों में आएंगी तो उनको काफी पसंद किया जाएगा।
हालांकि होगा क्या ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। करण जौहर एक फिल्म बना रहे हैं जिसमें वो शनाया के समेत कई कलाकारों को मौका दे रहे हैँ। शनाया कपूर का डेब्यू कितना धमाकेदार होता है ये देखने वाली बात होगी। हालांकि उनकी फैन फॉलोविंग अभी से काफी शानदार है।


Click it and Unblock the Notifications











