Shanaya Kapoor का किलर लंहगा लुक, अनन्या पांडे और सुहाना खान ने की तारीफ!

दिवाली के मौके पर कई शानदार तस्वीरें सितारों की तरफ से सामने आई हैं लेकिन शनाया कपूर का लंहगा लुक लोगों को दीवाना बना रहा है। उन्होने बीती रात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन तस्वीरों को साझा किया है जो कि काफी पसंद की जा रहीं हैं। उनकी इस तस्वीर पर फैंस रिएक्ट कर रहे हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले, हमने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में महीप और संजय कपूर की बेटी शनाया को देखा।
अब हमने उन्हें सोनम कपूर और आनंद आहूजा की दिवाली पार्टी में देखा है। इस लंहगा लुक की बात करें तो इसको साझा करते हुए शनाया ने लिखा है, ''वर्ष का पसंदीदा समय। शुभ दीवाली! प्यार, रोशनी, अंतहीन उत्सव और ढेर सारी मिठाई।''
दिवाली की बधाई शनाया के द्वारा इस खास अंदाज में दी गई है। बता दें कि शनाया कपूर काफी जल्दी डेब्यू करने वाले हैं और उनका इंतजार हो रहा है। हालांकि शनाया कपूर के इस पोस्ट पर कई लोग रिएक्ट कर रहे हैं जिसमें सितारे भी शामिल हैं।
सुहाना खान ने लिखा "लव"। अनन्या पांडे ने भी लिखा, "सुंदर,"। माता-पिता संजय कपूर और महीप कपूर ने भी इस तस्वीर पर रिएक्ट किया है। वर्कफ्रंट पर शनाया कपूर काफी जल्दी अपना डेब्यू करने वाली हैं।
जी हां, करण जौहर की फिल्म में शनाया नजर आने वाली हैं और इसका ऐलान काफी पहले हो गया था। हालांकि उनकी पहली फिल्म पर लोगों का कैसा रिएक्शन रहता है ये तो समय ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications











