बॉयफ्रेंड के साथ विदेश में थीं शनाया कपूर, फोन ने खोले डरावने राज, 5-5 गर्लफ्रेंड्स के साथ दे रहा था धोखा

Shanaya Kapoor's Cheater Boyfriend: शनाया कपूर आज अपनी फिल्म तू या मैं को लेकर खबरों में हैं और आज इस फिल्म ने थिएटर्स में एंट्री मारी दी। शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो के साथ शनाया कपूर क्लैश कर रही हैं और उम्मीद है कि उनकी फिल्म को अच्छा खासा स्टार्ट मिलेगा।

Shanaya Kapoor

इस फिल्म को बेजॉय नामदार ने निर्देशित किया है और कहा जा रहा है कि इसकी कहानी काफी प्रभावित करने वाली है। शनाया कपूर को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। लेकिन इस बीच शनाया को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है जो कि आपको हैरान करने वाला है।

शनाया के रिलेशनशिप को लेकर खबरें हैं कि जब वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ विदेश छुट्टियां मनाने गईं थीं तब उनको पता चला था कि उनका बॉयफ्रेंड 5 और लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में था और उनको धोखा दे रहा था।

शनाया कपूर ने बॉयफ्रेंड को पकड़ा

शनाया ने इसको लेकर खुद खुलासा किया और बताया कि उनको लग रहा था कि उनका रिश्ता शानदार चल रहा है और दौरान वो विदेश यात्रा कर रहीं थीं। शनाया का कहना है कि, "मैं सोच रही थी, 'बस यही है। यह सच होने के लिए बहुत अच्छा है। क्या जिंदगी है, वाह। यह सबसे अच्छा रिश्ता है।'' शनाया ने कहा, मैन उसको टैक्सी बुक करने को कहा। फोन की बैटरी खत्म होने के कारण, शनाया ने उसके फोन का इस्तेमाल करने के लिए और इसमें जो कुछ भी मिला वो काफी हैरान करने वाला था और सबकुछ बदलने के लिए काफी था। टैक्सी बुक करने के लिए फोन अनलॉक करते समय, उसने देखा कि उसकी पूर्व प्रेमिका का एक मैसेज आया है। घबराकर उसने चैट खोली, और उसमें उसे बेहद आपत्तिजनक बातें मिलीं। इसके बाद लगातार खोज करने में पता चला कि एक के बाद एक वो 5 महिलाओं के साथ उनको धोखा दे रहा था। शनाया ने उस अनुभव को काफी डरावना बताया।

अनन्या पांडे ने क्या कहा?

शनाया ने इसको लेकर अपनी दोस्त अनन्या से बात की। शनाया ने बताया कि, "मेरी दोस्त अनन्या पांडे ने कहा, 'ट्रेन पकड़ो और यहीं आ जाओ।' हम काफी पास ही थे... मैंने कहा, 'मैं यूं ही ट्रेन कैसे पकड़ सकती हूं, मैं क्या करूं?' पूरे डिनर के दौरान, मैं ऐसा दिखावा कर रही थी जैसे सब कुछ ठीक है।" शनाया कपूर के इस खुलासे को जानकर सभी हैरान हैं।

More from Filmibeat

Read more about: shanaya kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X