Shanaya Kapoor ने वेलेंटाइन डे पर किसके साथ किया कैंडल लाइट डिनर? पापा संजय कपूर ने पूछ लिया ये सवाल

अभिनेत्री शनाया कपूर इस वक्त सबसे चर्चित स्टारकिड्स में से एक हैं और लगातार उनको लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें होती है। हालांकि उन्होने अभी तक डेब्यू नहीं किया है लेकिन काफी जल्दी ऐसा होने वाला है। इस वक्त शनाया कपूर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जो कि उन्होने वेलेंटाइन डे वाले दिन पोस्ट की थीं। इन तस्वीरों के साथ उन्होने ये भी खुलासा किया है कि वो कैंडल लाइट डिनर के लिए किसके साथ पहुंची थीं।
बता दें कि शनाया कपूर ने तस्वीरों के साथ जो कैप्शन लिखा है उसमें खुलासा किया गया है कि वो कैंडल डिनर के लिए किसी खास के साथ पहुंची थीं। शनाया ने लिखा, ''मैं और तुम और कैंडल लाइट डिनर। डिनर 2 के लिए।''
जी हां शनाया ने इस तरह के कैप्शन के साथ खुलासा किया है कि वो दो लोग थे लेकिन कौन साथ में था इसको लेकर खुलासा नहीं हो पाया है। शनाया कपूर के लुक की बात करें तो वो ब्लैक कलर के कपड़े पहने हुए थे और लोगों के कमेंट्स धड़ल्ले से सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, कृपया ऑर्डर करें, मैं आ रहा हूं।
इसके अलावा एक ने लिखा है, ''आपका वेलेंटाइन कहां हैं?'' जबकि इस पोस्ट पर शनाया के पिता और अभिनेता संजय कपूर ने पूछा, ''क्या आप ऑस्ट्रेलिया में हैं? इतना जल्दी रात का खाना।'' इसके अलावा उनकी मां ने हार्ट इमोजी साझा किया है। हालांकि शनाया कपूर ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
बता दें कि वो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं और अक्सर उनको इस तरह की तस्वीरों के साथ देखा जाता है। वर्कफ्रंट पर वो काफी जल्दी एक फिल्म का हिस्सा बनने वाली हैं जिसको करण जौहर बना रहे हैँ। आने वाले समय में वो कमाल करने वाली हैँ।


Click it and Unblock the Notifications